411 REFERENCE · Wikipedia
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस से पीड़ित व्यक्ति के थायरॉइड की सूक्ष्म तस्वीर
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस एक स्वप्रतिरक्षित रोग है जिसमें थायराइड ग्रंथि धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है।Hashimoto's Disease - NIDDK https://www.niddk.nih.gov/health-information/endocrine-diseases/hashimotos-disease National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases 9 सितम्बर 2026 इसे क्रोनिक लिम्फोसाइटिक थायरॉइडाइटिस भी कहा जाता है। शुरुआत में इसके लक्षण नहीं दिखाई देते। अधिक समय से पीड़ित होने पर व्यक्ति का थायरॉइड बढ़ सकता है और बिना दर्द वाले घेंघा रोग होने का खतरा रहता है।
संकेत और लक्षण
स्वप्रतिरक्षित थायरॉइडाइटिस के शुरुआती चरणों में मरीज़ों में थायरॉइड हार्मोन का स्तर सामान्य होता है और उन्हें घेंघा रोग नहीं हो होता है या बहुत छोटा घेंघा रोग हो सकता है।
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस के लक्षणों में थकान, वज़न बढ़ना, चेहरा पीला या फूला हुआ दिखना, ठंड लगना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, कब्ज़, बाल रूखे और पतले होना, मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव या अनियमित
मासिक धर्म, अवसाद, हृदय की धड़कन धीमी होना, गर्भधारण में समस्या और गर्भस्राव शामिल हो सकते हैं।
कारण
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस के कारण जटिल हैं। स्वप्रतिरक्षित थायरॉइड विकार होने का लगभग 80% जोखिम आनुवंशिकी कारकों से होता है जबकि बाकी 20% जोखिम पर्यावरण से जुड़े कारकों (जैसे आयोडिन, दवाएं, संक्रमण, तनाव, विकिरण) से संबंधित होता है।Casto Celeste Pepe Giorgia Li Pomi Alessandra Corica Domenico Aversa Tommaso Wasniewska Malgorzata Hashimoto's Thyroiditis and Graves' Disease in Genetic Syndromes in Pediatric Age Genes 4 फरवरी 2021 12 2 222 10.3390/genes12020222 https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC7913917/ 9 सितम्बर 2026 2073-4425
उपचार
हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस का कोई उपचार नहीं है। वर्तमान में ऐसा कोई तरीका नहीं पता है जिससे स्वप्रतिरक्षित लिम्फोसाइट्स को थायरॉइड में घुसने से रोका जा सके या थायरॉइड ऊतक के दोबारा बनने को बढ़ावा दिया जा सके। हालाँकि इस स्थिति को संभाला जा सकता है।Hashimoto's disease (Hashimoto's thyroiditis) https://www.healthdirect.gov.au/hashimotos-disease www.healthdirect.gov.au Healthdirect Australia 9 सितम्बर 2026 en 12 दिसम्बर 2024
इन्हें भी देखें
हाइपरथाइरॉयडिज़्म
अतिस्वेदलता
सन्दर्भ
श्रेणी:ग्रंथि रोग
श्रेणी:थायरॉयड
श्रेणी:रोग