411 REFERENCE · Wikipedia
जॉन अब्राहम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जॉन अब्राहम JohnAbraham.jpg अब्राहम, 2013 1972 12 17 yes बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत अभिनेता फ़िल्म निर्माता 1999–वर्तमान सूची प्रिया रुंचाल 2014 johnabraham.com
जॉन अब्राहम (जन्म 17 दिसंबर 1972) एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं।
कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म (2003) से अपना फ़िल्मी सफ़र प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली उन्हें नकारात्मक भूमिका के लिए दो फ़िल्म फेयर नामांकन प्राप्त हुए, धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद में वह एक बड़ी महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फ़िल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया।
प्रारम्भिक जीवन
अब्राहम का जन्म sidhi मुंबई में हुआ, उनके पिता jitendra sidhi और माँ पारसी हैं।जॉन अब्राहम-जीवनी https://web.archive.org/web/20100824181338/http://www.imdb.com/name/nm1303433/bio 24 अगस्त 2010 - IMDB उनके पिता अलवाए, केरला से एक शिल्पकार हैं; उनकी माँ का नाम फिरोजा ईरानी हैं। अब्राहम का पारसी नाम "फरहान" है, पर उनके पिता, जो एक सिरियन क्रिस्चियन हैं, उन्होंने उनका नाम जॉन रखा। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम एलन है। अब्राहम ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम (मुंबई) में अध्ययन किया और मुंबई शैक्षिक ट्रस्ट से एमएमएस किया।
कैरियर
मॉडलिंग
अब्राहम ने अपने कैरियर की शुरुआत, टाइम एंड स्पेस मीडिया एंटरटेन्मेंट प्रोमोशन्स लिमिटेड नामक मीडिया कंपनी से की जो कि आर्थिक कठिनाइयो की वजह से बंद हो गई। उसके बाद उन्होंने एंटरप्रैजिस-नेक्सस में मीडिया आयोजक का काम किया। 1999 में, उन्होंने ग्लैडरैग्स मेंनहंट प्रतियोगिता जीती और मेंनहंट अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए फ़िलीपीन्स चले गए जहा उन्हें दूसरा स्थान मिला। इस के बाद, उन्हें कैर्री मोडल्स (सिंगापुर) में काम मिला, वहाँ थोड़ी बहुत माडलिंग करने के बाद उन्होंने हांगकांग, लन्दन और न्यूयॉर्क सिटी में भी माडलिंग की। वह कई विज्ञापनों और पंकज उदास, हंसराज हंस और बाबुल सुप्रियो के म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए।
अपने अभिनय कौशल में सुधार करने के लिए, अब्राहम, किशोर नामित कपूर एक्टिंग लैब में भर्ती हो गए और वहाँ उन्होंने अभिनय का एक क्रम पूरा किया, इसके साथ ही साथ वह मोडलिंग का काम भी करते रहे।
अभिनय कैरियर
अब्राहम ने अपने अभिनय की शुरुआत 2003 में फिल्म जिस्म से की। यह एक रोमहर्षक फिल्म थी जिसमें इनके साथ बिपाशा बासु ने अभिनय किया। फिल्म ने मध्यम बॉक्स ऑफिस सफलता प्राप्त की और उनके प्रदर्शन को आलोचकों ने स्वीकार किया।Box Office 2003 http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=209&catName=MjAwMw== https://archive.today/20120525225820/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=209&catName=MjAwMw== 25 मई 2012 live इसी फिल्म के दौरान अब्राहम और बिपाशा ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।
बाद में उसी वर्ष एक असाधारण भावोत्तेजक फिल्म साया (2003) प्रदर्शित की गई, जो कि एक व्यावसायिक और आलोचनात्मक असफल फिल्म थी। इसके पश्चात् कई सारी असफल फिल्में आई, जिसमें पूजा भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म पाप (2004) और अहमद खान की लकीर (2004) भी थी।
इन फिल्मों में दिखाई देने के बाद, अब्राहम को 2004 में यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित एक्शन फिल्म धूम में अभिनय करने के लिए साइन किया। उन्होंने कबीर नामक खलनायक की भूमिका निभाई. यह फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी और उस वर्ष के उच्चतम फिल्मों में से एक के रूप में उभरा.Box Office 2004 Dhoom http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=210&catName=MjAwNA== https://archive.today/20120530223124/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=210&catName=MjAwNA== 30 मई 2012 live
2005 में उन्होंने अलौकिक रोमांचक "काल " और हास्य फिल्म "गरम मसाला " में अभिनय किया, यह दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। [6] उसी वर्ष, बाद में, उन्होंने समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म, वाटर में एक प्रमुख भूमिका निभाई, जिसमें 1930 के दशक के ब्रिटिश भारत में हिंदू विधवाओं की बदकिस्मती को दर्शाया गया। फिल्म का लेखन और निर्देशन स्वतंत्र कनाडा वासी फिल्म निर्माता दीपा मेहता द्वारा किया गया। यह विदेशों में लोकप्रिय रही और 79 अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए मनोनीत की गई।
2006 की गर्मियों में, अब्राहम ने साथी बॉलीवुड कलाकारों सलमान खान, जायद खान, करीना कपूर, ईशा देओल, शाहिद कपूर और मल्लिका शेरावतbollyvista.com Bollywood rocks Atlantic City http://bollyvista.com/photogallery/s/72/1961/1 12 मई 2006 https://web.archive.org/web/20060512003332/http://www.bollyvista.com/photogallery/s/72/1961/1 12 मई 2006 dead के साथ "रोक्स्तार्स कंसर्ट" में भाग लिया। उसी वर्ष में, उन्होंने फिल्म ज़िदा, टेक्सी न. 9211, बाबुल और काबुल एक्सप्रेस में भी अभिनय किया।http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=212&catName=MjAwNg== Box Office 2006-11-05 https://archive.today/20120525232245/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=212&catName=MjAwNg== 25 मई 2012 live इनमें से टेक्सी न. 9211 और काबुल एक्सप्रेस मूलत: सफल रही।
निखिल आडवाणी की बहु अभिनीत Salaam-e-Ishq: A Tribute to Love 2007 की अब्राहम की पहली फिल्म थी। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिसBox Office 2007 Salaam-e-Ishq http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=214&catName=MjAwNw== 8 मई 2007 https://archive.today/20120730190630/http://www.boxofficeindia.com/showProd.php?itemCat=214&catName=MjAwNw== 30 जुलाई 2012 live पर कुछ कमाल नहीं कर पायी, हालांकि यह विदेशी बाजारोंhttp://www.boxofficeindia.com/cpages.php?pageName=overseas_earners Box Office 2007-05-05 https://archive.today/20120525225821/http://www.boxofficeindia.com/cpages.php?pageName=overseas_earners 25 मई 2012 live में अच्छी रही। 2007 की उनकी अगली दो फिल्में आर्ट हाउस रोमहर्षक "नो स्मोकिंग " और खेल फिल्म "धन धना धन गोल " थी।
2008 में अब्राहम ने अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा के साथ "दोस्ताना " में काम किया, इस वर्ष उनकी यही एक फिल्म प्रदर्शित हुई। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
2009 की उनकी पहली रिलीज यश राज फिल्मज की अधिक प्रतीक्षित "न्यू योर्क" थी। यह फिल्म एक आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता थी। इसमें तीन अच्छे दोस्तों के, न्यू योर्क में हुए 11 सितंबर के हमलों, के बाद के जीवन का विवरण किया है।
निजी जीवन
thumb|right|जॉन, प्रेमिका बिपाशा बासु के साथ, फ़िल्मफेयर पत्रिका (2007) के आरम्भ पे.
अब्राहिम 2002 से अभिनेत्री बिपाशा बसु से डेट कर रहे हैं। हालाँकी अब उनका ब्रेकअप हो चूका है। इस जोड़े को अक्सर भारत के उच्च जोड़े के रूप में उदधृत किया है।
जॉन की अपनी एक फैशन लाइन है: उनका ब्रांड (JA) कपड़े, जो कि मुख्यतः उनके पसंदीदा आवरण, जीन्स को आकृति करता है।http://www.epagemaker.com/ja/main.html John Abraham Jeans by Wrangler 2008-02-22 https://web.archive.org/web/20090105221223/http://www.epagemaker.com/ja/main.html 5 जनवरी 2009 dead
अब्राहिम कई सामाजिक अभिप्रायों के साथ भी जुड़े हुए हैं और नौजवानॉ को भी इस मानवता के उधार के काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। "I work for social causes that I address. I love animals and I work for PETA. I have my own brigade called John's brigade for Habitat for Humanity, Habitat For Humanity is a Jimmy Carter foundation project."
जब उनके काम के बारे में पूछा तब जॉन ने बताया[http://www.johnabraham.com/content/view/2154/46/ Habitat for Humanity 2007-06-29 https://web.archive.org/web/20070703061649/http://www.johnabraham.com/content/view/2154/46/ 3 जुलाई 2007 dead[http://habitatindia.in/ Habitat for Humanity 2007-06-29 https://web.archive.org/web/20100326194828/http://www.habitatindia.in/ 26 मार्च 2010 dead वह मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल से भी जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने अस्पताल के फंड के लिए 10 लाख रुपए का चेक दान दिया था।http://www.johnabraham.com/content/view/2282/46/ John donates Rs 10 lakh to pediatric centre of Nanavati Hospital 2007-12-09 https://web.archive.org/web/20071214195248/http://www.johnabraham.com/content/view/2282/46/ 14 दिसंबर 2007 dead
जनवरी 2009 में, जॉन अपनी परोपकारी गतिविधियों को एक नए स्तर पर ले गए और मुंबई मैराथन में उन्होंने भारतीय प्रतिष्ठित हस्तियों के एक समूह का नेतृत्व किया, यह कार्यक्रम उन्होंने यूनाइटेड वे की सहायता के लिए किया।http://www.radiosargam.com/films/archives/30971/john-and-vidya-with-soha-at-mumbai-marathon.html John with Soha at Mumbai Marathon 2009-01-19 https://web.archive.org/web/20090630002340/http://www.radiosargam.com/films/archives/30971/john-and-vidya-with-soha-at-mumbai-marathon.html 30 जून 2009 dead
मीडिया
अपनी फिल्मी प्रतिबद्धताओं के अलावा, जॉन कैस्ट्रॉल पॉवर 1 और यामाहा मर्कुए के ब्राण्ड एलची भी हैं और उन्होंने रैंगलर, क्लिनिक आल क्लीयर, फास्त्रेक आई गियर और सैमसंग सेल फोन के विज्ञापन भी किये हैं।
2008 में जॉन पहले भारतीय बने जिन्हें '25 आकर्षक पुरुषों' की सूची में ई! न्यूज़ द्वारा संकलित किया गयाऔर दुनिया के सातवे आकर्षक पुरुष का क्रम दिया गया। उसी वर्ष में, UK पत्रिका, इस्टर्न आई ने अब्राहम को एशिया के सबसे "आकर्षक पुरुष की ख्याति" दी। http://www.apunkachoice.com/happenings/john-abraham-voted-sexiest-asian-man.html John Abraham voted sexiest Asian man 2008-12-13 https://web.archive.org/web/20081218150853/http://www.apunkachoice.com/happenings/john-abraham-voted-sexiest-asian-man.html 18 दिसंबर 2008 live
पुरस्कार और नामांकन
List of John Abraham's awards and nominations
फिल्मोग्राफी
वर्ष फिल्म भूमिका कीर्ति २००३ जिस्म कबीर लाल नामांकन, फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार साया डॉ॰ आकाश "अक्की" २००४ एतबार आर्यन त्रिवेदी पाप शिवेन लकीर - फोर्बिडन लाइन्स साहिल धूम कबीर नामांकन, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार मदहोशी अमन २००५ एलान अभिमन्यु करम जॉन काल कृष थापर विरूद्ध अमर वाटर नारायण फिल्म का नामांकन अकादमी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए किया गया गरम मसाला सैम शिखर खुद विशेष भूमिका २००६ ज़िंदा रोहित चोपड़ा नामांकन, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार टैक्सी नंबर 9211 जय मित्तल कभी अलविदा ना कहना गीत, वेयरस द पार्टी टूनाइट? में विशेष भूमिका बाबुल रजत वर्मा नामांकन, फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार. काबुल एक्सप्रेस सुहेल खान २००७ सलाम-ए-इश्क आशुतोष हैटट्रिक खुद नो स्मोकिंग के धन धना धन गोल सनी भसीन २००८ दोस्ताना कुणाल २००९ लक् बाई चांस खुद विशेष भूमिका लिट्टल ज़िज़ु अर्जुन विशेष भूमिका न्यू यार्क समीर शेख २०१० हुक या क्रूक नितिन बनकर फिल्मांकन आशाएं राहुल शर्मा पूर्ण अलीबाबा और 41 चोर अली बाबा आवाज़ झूठा ही सही सिद्धार्थ इसके अलावा निर्माताफिल्मांकन[26] फिल्लम सिटी फिल्मांकन[27]२०११7 खून माफजिमी स्टेटसनमेरे ब्रदर की दुल्हनफोर्सएसीपी यशदेसी बॉयजनिक माथुर2०१२हाउसफुल 2विकी डोनर२०१३रेस 2अरमान मलिकआई, मी और मैंईशान सभरवालशूटआउट एट वडालामान्या सुर्वेमद्रास कैफेविक्रम सिंह२०१५वेलकम बैकAjju Bhai२०१६वजीरSPरॉकी हैंडसमरॉकीढिशुमकबीर2018सत्यमेंव जयतेअश्वत रैना2019बाटला हाउसडीसीपी संजीव कुमार यादव2023पठानतेहरान2025द डिपलोमेट
इन्हें भी देखें
भारतीय अभिनेताओं की सूची
ऋतिक रोशन
कीर्ति
2
बाहरी कड़ियाँ
John Abraham जॉन अब्राहम
1303433 जॉन अब्राहम
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मुंबई के लोग
श्रेणी:मलयाली लोग
श्रेणी:भारतीय कलाकार
श्रेणी:मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता
श्रेणी:केरल के लोग