Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैटरीना कैफ़ की फ़िल्में

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैटरीना कैफ़ ब्रितानी भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म जगत में काम करती हैं। 2003 में कैटरीना ने व्यावसायिक रूप से असफल फ़िल्म बूम में एक भूमिका के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। कैफ ने बाद में रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यूँ किया के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की। २००६ में कैटरीना की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ हमको दीवाना कर गये में बनाई गई जो आगे जाकर काफ़ी सफल रही। २००७ कैटरीना के लिए काफ़ी अच्छा रहा, इस साल उनकी चार फ़िल्म आई जो सब बड़ी हिट हुई। कैटरीना द्वारा न्यू यॉर्क में निभाया गए किरदार ने उन्हें अभिनय स्तर पर पहचान दिलाई। राजकुमार सन्तोषी की अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी उनकी अगली फ़िल्म थी जिसमें उनकी जोड़ी रणबीर कपूर के साथ बनाई गई थी। २०११ में वो ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देयोल और कल्की केकलां के साथ ज़ोया अख्तर की ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा में दिखी। 2012 में उन्हें कबीर खान की जासूसी रोमांच फ़िल्म एक था टाइगर में देखा गया जो साल की सबसे बड़ी हिट रही। उसी वर्ष, कैटरीना ने यश चोपड़ा की रोमांस फिल्म जब तक है जान में अभिनय किया। 2013 में, कैटरीना विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित एक्शन रोमांच फिल्म धूम 3 में आमिर खान, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ एक सर्कस कलाकार की भूमिका में नज़र आईं। == फिल्मों की सूची == == सन्दर्भ ==