Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एमटीवी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एमटीवी (MTV) एक अमेरिकी केबल और सेटेलाइट टेलीविजन चैनल है, जिसका संचालन वायकॉम की एक शाखा, वायकॉम मीडिया नेटवर्क कर रहा है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। इसे 1 अगस्त 1981 से शुरू किया गया था। ये मूल रूप से संगीत वाले वीडियो का प्रसारण करता है। पहले एमटीवी का पहला लक्ष्य युवा वयस्कों पर था, लेकिन अब ये लक्ष्य किशोरों पर है। इनमें खास कर उच्च विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित किया। पिछले कुछ सालों में एमटीवी ने धीरे धीरे संगीत वाले वीडियो को दिखाना कम करने लगा और अब इसके कार्यक्रम में मुख्य रूप से वास्तविक, हास्य, नाटक आदि कार्यक्रम और कुछ अन्य धारावाहिकों और फिल्मों को भी दिखाने लगा, जिसमें संगीत वाले वीडियो को काफी कम स्थान मिलने लगा। ये कुछ राजनीति से जुड़े चीजों को भी दिखाने लगा। अपने कई जगह ध्यान लगाने को लेकर इस नेटवर्क को कई दर्शकों और संगीतकारों के आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इसके सेंसरशिप और सामाजिक सक्रियता वाले मुद्दों आदि के इसके दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ये कई वर्षों से चर्चा का विषय बनता आ रहा है। Awkward (moved from VIVA Comedy Central and Star World) Teen Wolf (shared with AXN Comedy Central and Star World) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:एमटीवी