411 REFERENCE · Wikipedia
अल्ताई गणराज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
अगर आप अल्ताई क्राय पर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो अल्ताई क्राय का लेख देखिये
अल्ताई गणराज्यРеспу́блика Алта́йरेस्पूब्लिका अल्ताई Altai Republic in Russia.svg गोरनो-अल्तायिस्क ९२,६०० २,०६,१६८ २०१० २.२३ रायोन १० रूसी, अल्ताई
right|thumb|220px|अल्ताई गणराज्य का नक़्शा
अल्ताई गणराज्य या अल्ताई गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Алта́й, अंग्रेज़ी: Altai Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह साइबेरिया क्षेत्र में स्थित है और इसकी राजधानी गोरनो-अल्तायिस्क शहर है।
भूगोल
अल्ताई गणतंत्र साइबेरिया के ताइगा वनों, काज़ाख़स्तान की स्तेपी और मंगोलिया के अर्ध-रेगिस्तानी इलाक़े के मिलन क्षेत्र पर स्थित है। इस गणतंत्र का २५% क्षेत्रफल वनों से ढका हुआ है और इसके कुल इलाक़े में २०,००० से अधिक नदी-झरने बहते हैं। कतुन नदी और बिया नदी इसकी सबसे बड़ी दो नदियाँ हैं जिनके संगम से साइबेरिया की महान ओब नदी बनती है। इस गणतंत्र में अल्ताई पर्वत भी मौजूद हैं जिनमें स्थित ४,५०६ मीटर ऊँचा बेलुख़ा पर्वत पूरे साइबेरिया का सबसे ऊँचा पहाड़ है। अल्ताई गणतंत्र में ज़मीन के नीचे बहुत से महत्वपूर्ण खनिज मिलते हैं जिनमें सोना, चांदी, लोहा और लिथियम शामिल हैं।
लोग
२०१० की जनगणना के अनुसार अल्ताई गणतंत्र के ५६.६% लोग रूसी थे और स्थानीय अल्ताई लोग पूरे आबादी के ३४.५% थे।Федеральная служба государственной статистики (Federal State Statistics Service) (2011). "Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 (2010 All-Russian Population Census, vol. 1) https://web.archive.org/web/20130315114013/http://www.gks.ru/free_doc/new_site/perepis2010/croc/perepis_itogi1612.htm 15 मार्च 2013 " (in Russian). Всероссийская перепись населения 2010 года (2010 All-Russia Population Census). Federal State Statistics Service. Retrieved June 29, 2012. इनके आलावा यहाँ कज़ाख़ और जर्मन समुदाय भी बसते हैं। इनमें पारंपरिक रूप से अल्ताई लोग ओझाप्रथा में, रूसी लोग ईसाई धर्म में और कज़ाख़ लोग इस्लाम में मान्यता रखते हैं।
अल्ताई गणराज्य के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
अल्ताई क्राय
रूस के गणतंत्र
साइबेरिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अल्ताई गणतंत्र
श्रेणी:रूस के गणतंत्र
गणराज्य, अल्ताई