Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अलाय वादी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|अलाय वादी और अलाय-पार पर्वत अलाय वादी (किरगिज़: Алай өрөөнү, अंग्रेज़ी: Alay Valley) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के ओश प्रांत के दक्षिणी भाग में पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत एक चौड़ी और शुष्क वादी है। यह घाटी पूर्व-पश्चिम दिशा में १८० किमी लम्बी और उत्तर-दक्षिण दिशा में ४० किमी चौड़ी है और इसकी औसत ऊँचाई २५००-३००० मीटर है। घाटी के उत्तर में अलाय पर्वत हैं जिनकी ढलानें फ़रग़ना वादी पर अंत होती हैं। अलाय वादी के दक्षिण में अलाय-पार पर्वत हैं जो ताजिकिस्तान के साथ लगी सरहद पर स्थित हैं। पूर्व में ताउनमुरुन दर्रा (Taunmurun Pass) है जहाँ से चीन की सरहद पर स्थित इरकेश्तम (Irkeshtam) नाम की आख़री किरगिज़ बस्ती है। अलाय वादी की परिस्थितियाँ यहाँ बसने वालों के लिए काफ़ी कठिन हैं। यहाँ से गुज़रे एक यात्री ने इस वादी का ब्यौरा देते हुए कहा कि 'बिना नौकरियों के, कठोर सर्दियों और खेती के लिए ख़राब हालत में यहाँ जीवन बहुत मुश्किल है और यहाँ के अधिकतर पुरुष अन्य जगहों पर काम ढूँढने जा चुके हैं'।Kyrgyzstan: The Bradt Travel Guide https://web.archive.org/web/20160102190052/https://books.google.com/books?id=HZbOBPoTGfUC 2 जनवरी 2016 , Laurence Mitchell, pp. 262, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-221-7, ... With no jobs, a harsh winter climate and poor conditions for agriculture, life is immensely tough here, and most of the adult male population have left to seek work elsewhere ... इन्हें भी देखें अलाय पर्वत अलाय-पार पर्वत सन्दर्भ 2 श्रेणी:किर्गिज़स्तान श्रेणी:मध्य एशिया