Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मरकबा रहस्यवाद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|मैथ्यूस मेरियन द्वारा ईजेकील-दर्शन के उत्कीर्णन की प्रतिलिपि (1670) मरकबा रहस्यवाद या मरकबाह यहूदी धर्म के प्रारंभिक रहस्यवाद की एक प्राचीन शाखा हैफाल्कॉन टेडी ब्लैटनर डेविड Judaism for dummies जॉन विले एंड संस होबोकेन, न्यू जर्सी 978-1-119-64307-4 2nd en कल्पितों के लिए यहूदी धर्म, जो मुख्य रूप से ईसा पूर्व पहली शताब्दी से लेकर 10वीं शताब्दी के बीच फली-फूली। 'मरकबा' एक इब्रानी शब्द है जिसका अर्थ है 'रथ'।Klein Dictionary, מֶרְכָּבָה https://www.sefaria.org/Klein_Dictionary%2C_מֶרְכָ%D6%BCבָה_ᴵ?ven=english bi सेफ़ारिया लाइब्रेरी 19 फरवरी 2026 he मर्च इस 'रथ' की परंपरा के बारे में जानकारी मध्य युग में अश्केनाज़ी हसीदिम (यहूदी भक्तों का एक समूह) के ग्रंथों से भी मिलती हैं। इस परंपरा की सबसे महत्वपूर्ण किताब 'मासेह मरकबा' है, जिसका सरल अर्थ है— 'रथ का काम' या 'रथ की महिमा'। मरकबा रहस्यवाद के अतंर्गत मुख्य रूप से स्वर्ग के दिव्य रथ और ईश्वर के सिंहासन तक पहुँचने की कहानियों का वर्णन किया गया है। मरकबा साहित्य का प्रमुख भाग 200 से 700 ईस्वी के बीच लिखा गया था। व्युत्पत्ति thumb|यूरेशियाई ग्रिफ़ॉन गिद्ध एक सिनेरियाई गिद्ध के बगल में 'मरकवाह' संज्ञा का शाब्दिक अर्थ है- "सवारी करने की वस्तु" या "गाड़ी"। यह शब्द बाइबल हिब्रू के क्रिया रूप 'र-क-ब' से निर्मित है जिसका सामान्य अर्थ होता है "सवारी करना"। हिब्रू बाइबिल के पारंपरिक पाठ (मैसोरेटिक टेक्स्ट) में "रथ" शब्द का उपयोग 44 बार हुआ है। इनमें से अधिकांश धरती पर चलने वाले सामान्य रथों के लिए उपयोग किया गया है।Merkabah - Hebrew Lexicon http://www.searchgodsword.org/lex/heb/view.cgi?number=04818 www.searchgodsword.org 19 फरवरी 2026 en मरकबाह - हिब्रू लैक्सिकन 27 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20110927042931/http://www.searchgodsword.org/lex/heb/view.cgi?number=04818 dead हालाँकि मर्कबाह की अवधारणा ईजेकील (6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बेबीलोन के समय के एक पुजारी और नबी) के दृष्टिकोण से जुड़ी है, लेकिन यह शब्द ईजेकील 1 में उपयोग में नहीं लिया गया है। इन्हें भी देखें यहूदी बाइबल रहस्यवाद संदर्भ बाहरी कड़ियाँ Early Jewish mysticism श्रेणी:रहस्यवाद श्रेणी:साहित्य श्रेणी:यहूदी