411 REFERENCE · Wikipedia
सिविल लाइन्स, बरेली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिविल लाइन्स बरेली का आवासीय क्षेत्र Ayub Khan Chauraha Market, Bareilly.jpg India Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में स्थिति 28.339817 N 79.422483 E inline,title देश भारत राज्य उत्तर प्रदेश जनपद बरेली नगर बरेली बरेली नगर निगम Metric auto भाषाएँ आधिकारिक हिन्दी आइएसटी +५:३० पिन कोड २४३००१
सिविल लाइन्स भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली नगर में स्थित एक आवासीय तथा वाणिज्यिक क्षेत्र है। यह बरेली नगर के केंद्र में स्थित है, और स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार का काम करता है।
इतिहास
सिविल लाइन्स नाम ब्रिटिश राज के समय से आता है, जब सर्वप्रथम दिल्ली में ब्रिटिश सैन्य और नागरिक इमारतों को अलग-अलग क्षेत्रों में संगठित किया गया था - जिन क्षेत्रों में नागरिक रहते थे, उन्हें सिविल लाइन्स के रूप में सीमांकित किया गया था। बाद में ब्रिटिश नीतिकारों ने बरेली सहित उत्तर भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों में इसी आधार पर सिविल लाइन्स नामक आवासीय क्षेत्रों की स्थापना करना शुरू किया।
बरेली का सिविल लाइन्स उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्ध में पुराने शहर तथा छावनी के मध्य बसाया गया था, तथा तब इस क्षेत्र में केवल ब्रिटिश अफसर रहा करता थे।लाल १९८७, पृ - ८ सिविल लाइन्स के दक्षिण में छावनी के अतिरिक्त कचहरी, पुलिस लाइन तथा रेलवे स्टेशन स्थित थे, जबकि इसके पश्चिम में जिला कारागार तथा उत्तर-पूर्व में सर्किट हाउस और कई उच्च वर्गीय लोगों के बंगले बनाये गए थे।लाल १९८७, पृ - ८ कुछ वर्षों बाद इस क्षेत्र के पूर्व में कम्पनी गार्डन (अब गाँधी उद्यान) का निर्माण किया गया।लाल १९८७, पृ - ९
स्वतन्त्रता पश्चात सिविल लाइन्स उत्तर-पूर्व दिशा में विस्तृत होने लगा, तथा इसी समय इस तरफ रामपुर गार्डन नामक आवासीय कॉलोनी बसने लगी।लाल १९८७, पृ - ११ बरेली के अधिकांश सरकारी कार्यालय सिविल लाइन्स या रामपुर गार्डन में ही स्थित हैं।लाल १९८७, पृ - ११
भूगोल
सिविल लाइन्स बरेली नगर के मध्य में स्थित है। यह उत्तर में पुराने शहर से, पश्चिम में लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे लाइन से, दक्षिण में बरेली छावनी से तथा पूर्व में शाहजहांपुर रोड से घिरा हुआ है।
सन्दर्भ
civil lines ka prayog 1857 ke vidroh ke bad British shasan ne aapni surksha ke liye kiya tha.angrej nagar ke nivasiyon se dur rahte the.anrejo ke nivas sthan ko hi civil lines kha jata hai.
विस्तृत पठन
लाल हीरा City and Urban Fringe: A Case Study of Bareilly १९८७ कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग कम्पनी 9788170221906 https://books.google.co.in/books?id=NQBRrP4HOAkC 3 जनवरी 2019 en https://web.archive.org/web/20190103210824/https://books.google.co.in/books?id=NQBRrP4HOAkC 3 जनवरी 2019 live
श्रेणी:बरेली