411 REFERENCE · Wikipedia
गुजरी महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुलाई 2025
हरियाणा के हिसार क़िले में स्थित गूजरी महल आज भी सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ और गूजरी की अमर प्रेमकथा की गवाही दे रहा है। गूजरी महल भले ही आगरा के ताजमहल जैसी भव्य इमारत न हो, लेकिन दोनों की पृष्ठभूमि प्रेम पर आधारित है। ताजमहल मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में १६३१ में बनवाना शुरू किया था, जो २२ साल बाद बनकर तैयार हो सका। हिसार का गूजरी महल १३५४ में फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने अपनी प्रेमिका गूजरी के प्रेम में बनवाना शुरू किया, जो महज़ दो साल में बनकर तैयार हो गया। गूजरी महल में काला पत्थर इस्तेमाल किया गया है, जबकि ताजमहल बेशक़ीमती सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है। इन दोनों ऐतिहासिक इमारतों में एक और बड़ी असमानता यह है कि ताजमहल शाहजहां ने मुमताज़ की याद में बनवाया था। ताज एक मक़बरा है, जबकि गूजरी महल फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने गूजरी के रहने के लिए बनवाया था, जो महल ही है।
श्रेणी:महल