411 REFERENCE · Wikipedia
अंग महाजनपद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2024
मई 2024
अंग प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में मिलता है। बौद्ध ग्रंथो में अंग और वंग को प्रथम आर्यों की संज्ञा दी गई है। महाभारत के साक्ष्यों के अनुसार आधुनिक भागलपुर,बिहार और बंगाल के क्षेत्र अंग प्रदेश के क्षेत्र थे। इस प्रदेश की राजधानी चम्पापुरी थी। चंपा क none यह जनपद मगध के अंतर्गत था। प्रारंभ में इस जनपद के राजाओं ने ब्रह्मदत्त के सहयोग से मगध के कुछ राजाओं को पराजित भी किया था किंतु कालांतर में इनकी शक्ति क्षीण हो गई और इन्हें मगध से पराजित होना पड़ा।नाहर डॉ रतिभानु सिंह प्राचीन भारत का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास 1974 किताबमहल इलाहाबाद 111-112
महाभारत काल में यह कर्ण का राज्य था। इसका प्राचीन नाम मालिनी था। इसके प्रमुख नगर चम्पा (बंदरगाह), अश्वपुर थे।
इन्हें भी देखें
महाजनपद
अंगदेश
सन्दर्भ
श्रेणी:महाजनपद
श्रेणी:भारत के एतिहासिक क्षेत्र