411 REFERENCE · Wikipedia
टिप्पणियाँ (चिट्ठा)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Karan अधिकांश ब्लॉगवेयर यानि ब्लॉग प्रकाशन तंत्र प्रकाशित लेखों पर पाठक को अपनी प्रतिक्रिया या टिप्पणी करने की सुविधा प्रदान करते हैं। यह एक साधारण फॉर्म होता है जिसमें पाठक को अपना नाम, ईमेल पता, वेबसाईट आदि की जानकारी भी देनी होती है।
टिप्पणी की सुविधा देना ब्लॉग लेखक का हक होता है। कई ब्लॉग पंजीकृत पाठकों से ही टिप्पणी स्वीकार करते हैं तो कई अनाम पाठकों को भी टिप्पणी करने देते हैं। कुछ ब्लॉग स्वचालित बॉट द्वारा किये जाने वाली स्पैम टिप्पणयों को रोकने के लिये कैप्चा या वर्ड वेरिफिकेशन का भी प्रयोग करते हैं जहाँ पाठक को दिखाये चित्र से शब्द या अक्षर टाईप करने होते हैं ताकि मानवीय और यांत्रिक प्रविष्टि में अंतर किया जा सके।
सहायक एवं संदर्भ श्रोत
श्रेणी:चिट्ठा