411 REFERENCE · Wikipedia
गार्सां द तासी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गार्सां द तासी (Garcin de Tassy) का जन्म फ्रांस में हुआ था। हिन्दी (हिंदुई) तथा उर्दू (हिन्दुस्तानी) साहित्य का सर्वप्रथम इतिहास ग्रंथ "इस्त्वार द ल लितरेत्यूर ऐंदूई ऐ ऐंदूस्तानी" इन्हीं का लिखा हुआ है। इसका पहला संस्करण दो भागों में १८३९ तथा १८४७ में प्रकाशित हुआ था। दूसरा परिवर्द्धित संस्करण तीन भागों में १८७०-७१ में प्रकाशित हुआ था।हिंदुई साहित्य का इतिहास हिंदुई साहित्य का इतिहास वार्ष्णेय लक्ष्मीसागर लेखक:लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय 1953 हिंदुस्तानी एकेडमी इलाहाबाद 5 (प्रकाशकीय) पृष्ठ:हिंदुई साहित्य का इतिहास.pdf/५ इन्होंने अपनी रचना में केवल उर्दू के कवियों को स्थान दिया, इन्होंने कवियों को स्थान तो दिया परंतु कालक्रम नहीं दिया और का काल विभाजन भी नहीं किया। गार्सां द तासी ने भारत के लोकप्रिय उत्सवों का भी विवरण प्रस्तुत किया है। गार्सां द तासी हिन्दुस्तानी साहित्य के महत्त्व को स्वीकार करते हैं तथा उसे किसी अन्य भाषा से हीन नहीं समझते हैं।हरदेव बाहरी, हिन्दी साहित्य कोश, भाग २, सम्पादक डॉ॰ धीरेन्द्र वर्मा, ज्ञान मण्डल लिमिटेड वाराणसी, द्वितीय संस्करण १९८६, पृष्ठ-१२८
सन्दर्भ
श्रेणी:1794 में जन्मे लोग
श्रेणी:फ़्रांसीसी लेखक
श्रेणी:१८७८ में निधन