411 REFERENCE · Wikipedia
मेजा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेजा (तहसील), इलाहाबाद मार्च 2025
मेजा तहसील और विधानसभा 25.09 82.06 उत्तर प्रदेश इलाहाबाद विधायक संदीप सिंह पटेलमेजा में कड़े मुकाबले के बाद भाजपा की नीलम को सपा के संदीप ने हराया https://www.jagran.com/uttar-pradesh/allahabad-city-meja-election-result-2022-bjp-neelam-defeated-by-sp-sandeep-in-tough-contest-22533013.html 10 मार्च 2022 2001 93,783 91-5334 212302 UP-70
'"मेजा"' (अंग्रेजी -MEJA) जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश का एक नगर एवं तहसील मुख्यालय है। मेजा प्रयागराज जिला के आठ तहसीलों में एक है। प्रयागराज से मिर्ज़ापुर मार्ग स्थित दूरी( लगभग 47 किलोमीटर ) तथा मेजारोड चौराहा से 10 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। मेजा तहसील में तीन ब्लॉक क्रमशः मेजा, उरुवा और मांडा है। भारत के पूर्व-प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह मांडा के राजा थे।
न्यायालय सिविल जज (ग्राम न्यायालय) मेजा
न्यायालय सिविल जज (ग्राम न्यायालय) मेजा जनपद प्रयागराज के मेजा तहसील मुख्यालय परिसर में स्थित है, इस न्यायालय में सिविल जज(जूनियर डिवीजन)द्वारा मेजा सर्किल के कोतवाली मेजा और थाना मांडा के अंतर्गत आने वाले दिवानी एवं फौजदारी से सम्बंधित मुकदमों की सुनवाई होती है।
ब्लॉक
मेजा तहसील में तीन ब्लॉक क्रमशः मेजा,उरुवा और मांडा है।
सहायक पुलिस आयुक्त (ए.सी.पी.) मेजा
सहायक पुलिस आयुक्त(ए.सी.पी.)मेजा कार्यालय, मेजा ख़ास जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित है। सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के अन्तर्गत तीन पुलिस थाने क्रमश: कोतवाली मेजा, थाना मांडा, थाना कोरांव आते हैं।
कोतवाली मेजा
कोतवाली मेजा,मेजा ख़ास कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित है। कोतवाली मेजा के अन्तर्गत पांच पुलिस चौकियां क्रमशः मेजारोड, सिरसा, कोहड़ार, जेवनिया और रामनगर हैं।
महिला थाना मेजा
महिला थाना मेजा, कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। इस थाना के अन्तर्गत मेजा तहसील और कोरांव तहसील क्षेत्र की महिलाओं से सम्बंधित क़ानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का रिपोर्ट दर्ज़ करके समाधान किया जाता है।
अग्निशमन केन्द्र मेजा
अग्निशमन केन्द्र मेजा, मेजा खास कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित है, मेजा मुख्यालय में स्थापित अग्निशमन केंद्र यमुनापार का एक प्रमुख व महत्वपूर्ण पुलिस फायर स्टेशन है, इस अग्निशमन केन्द्र से क्षेत्र के लगभग 400 गाँवों की आग से संबंधित सुरक्षा व अन्य किसी भी आपातकाल की स्थिति में नगर व कस्बों को राहत पहुँचाने की जिम्मेवारी है।
जनसांख्यिकी
मेजा ख़ास तहसील मुख्यालय की वर्तमान में कुल जनसंख्या 17750 है।
(सखी) वन स्टॉप सेंटर मेजा
(सखी) वन स्टॉप सेंटर मेजा जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। मेजा तहसील मुख्यालय स्थित इस केंद्र के द्वारा यमुनापार के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जानकारी प्रदान किया जाता है और साथ ही महिलाओं की उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं से सम्बन्धित रिपोर्ट दर्ज़ करके समाधान भी किया जाता है।
विद्युत वितरण उपखण्ड अधिकारी मेजा
विद्युत वितरण उपखण्ड अधिकारी मेजा(एसडीओ मेजा)का कार्यालय मेजा ख़ास प्रयागराज में स्थित है।
कार्यालय भारत संचार निगम लिमिटेड मेजा (एसडीई बीएसएनएल मेजा)
भारत संचार निगम लिमिटेड प्रयागराज के अन्तर्गत उप मंडलीय अभियंता मेजा (सब डिवीजनल इंजीनियर बीएसएनएल मेजा) का कार्यालय मेजा ख़ास प्रयागराज में स्थित है। इस कार्यालय द्वारा मेजा सर्किल के विभिन्न क्षेत्रों में बीएसएनएल दूरभाष से संबंधित तकनीकी एवं अन्य जानकारी के लिए सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम मेजा
भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जनपद प्रयागराज के मेजा विकास खण्ड के लिए मेजा ख़ास में 03 एकड़ की भूमि "मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेजा" के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज़ है। इस स्पोर्ट्स स्टेडियम के बन जाने से मेजा तहसील क्षेत्र के नवयुवकों को खेल से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सकता है। किंतु मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम हस्तांतरित हुए ज़मीन को लगभग 10 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन आज तक धरातल पर मेजा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तावित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम नहीं बन पाया है। उम्मीद है आने वाले वर्षों में मेजा ब्लॉक मुख्यालय में प्रस्तावित भूमि पर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो सकेगा।
यातायात
मेजा रेल एवं सडक से जुडा हुआ है।
रेल
मेजा रेल द्वारा बडी आसानी से पहुँचा जा सकता है। दिल्ली-कलकत्ता मेन लाइन में मेजारोड स्टेशन पड़ता है। दिल्ली से रेल द्वारा 13-16 घंटे लगते हैं। इसके अलावा अन्य दो स्टेशन उचडीह और मांडारोड़ मेजा क्षेत्र में ही आते है
सडक यात्रा
मेजा सडक द्वारा भी अच्छी तरह से जुडा हुआ है। सरकारी और निजी बसें प्रत्येक १० मिनट में इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर से यहाँ के लिये उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग NH76E से जुडा़ है।मिर्ज़ापुर से दूरी 55किमी या 33मील जिसको तय करने में लगभग 47 मिनट का समय लगता है। इलाहाबाद से 47किमी या 29मील जिसको तय करने में 40मिनट का समय लगता है। सड़क मार्ग से यह मिर्ज़ापुर और पड़ोसी तहसील कोरॉव से होकर मध्य प्रदेश को जोडता है।
शिक्षा
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक
जवाहर नवोदय विद्यालय
लाला लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय सिरसा मेजा
आर. बी. एस. महाविद्यालय मेजा खास
राजकीय महाविद्यालय मेजा खास
लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज मेजा खास प्रयागराज
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटरमीडिएट विद्यालय मेजा खास
राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय मेजा
मेजा के उल्लेखनीय व्यक्ति
विश्वनाथ प्रताप सिंह
के एन सिंह (न्यायाधीश)
अनुराग मिश्र
सन्दर्भ
प्राचीन शिव मंदिर बाबा बोलन नाथ धाम मेजा
यह अति प्राचीन शिव मंदिर जनपद प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र मेजा तहसील के मेजा नगर में स्थित है । जहां हर वर्ष अगस्त और सितंबर के महीने में पड़ने वाले बड़े रविवार को दो दिवसीय विशाल मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। यह अति प्राचीन शिव मंदिर "बोलन नाथ धाम मेजा" के नाम से प्रसिद्ध हैं। बोलन नाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण हेतु वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कार्य योजना प्रस्तावित किया गया है।
बाहरी कड़ियाँ