Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नबरंगपुर जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नबरंगपुर ज़िलाNabarangpur districtନବରଙ୍ଗପୁର ଜିଲ୍ଲା Nabarangpur in Odisha (India).svg नबरंगपुर 5,294 12,20,946 2011 192 विधानसभा सीटें 4 ओड़िया नबरंगपुर ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नबरंगपुर है। समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नवरंगपुर पूर्व में कलाहांडी, दक्षिण में कोरापुट और पश्चिम व उत्तर दिशा में छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। 5135 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1992 में गठित हुआ था। यहां से बहने वाली इन्द्रवती नदी नवरंगपुर और कोरापुट जिले को अलग करती है। यह जिला भरपूर खनिजों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। पेंथर, तेंदुए, टाईगर, हेना, भैंस, काला भालू, बिसन, सांभर और बार्किंग डीयर जैसे पशुओं को यहां देखा जा सकता है। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मां पेन्द्रानी मंदिर, शहिद मीनार, खटिगुडा बांध, मां भंडाराघरानी मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं। साथ ही यहां का रथयात्रा पर्व सैलानियों को खूब लुभाता है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991 इन्हें भी देखें नबरंगपुर ओड़िशा ओड़िशा के जिले बाहरी कड़ियाँ अनाधिकारिक नबरंगपुर ब्लॉग आधिकारिक जालस्थल ज़िला ब्लॉग ओड़िशा जालस्थल पर पृष्ठ क्षेत्र में रेल लाने पर लोकसभा बहस सन्दर्भ श्रेणी:ओड़िशा के जिले *