411 REFERENCE · Wikipedia
चौड़ा बाज़ार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चौड़ा बाज़ार, लुधियाना शहर का मुख्य और पुराना बाजार है। यह लुधियाना के एक व्यावसायिक केंद्र की तरह है। Feb 26, 2011 Chaura Bazaar may feature in Guddu Dhanoa's next http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-02-26/ludhiana/28636854_1_guddu-dhanoa-chaura-bazaar-first-movie द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 18 मार्च 2017 7 जुलाई 2012 https://archive.today/20120707160707/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2011-02-26/ludhiana/28636854_1_guddu-dhanoa-chaura-bazaar-first-movie deadDec 29, 2009 Illegal structures: MC trains guns on Chaura Bazaar http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2009-12-29/ludhiana/28075525_1_temporary-encroachments-anti-encroachment-structures The Times of India 18 मार्च 2017 3 जनवरी 2013 https://archive.today/20130103103244/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2009-12-29/ludhiana/28075525_1_temporary-encroachments-anti-encroachment-structures dead
इतिहास
चौड़ा बाजार 19वीं शताब्दी का एक पुराना बाजार है। कुछ पुरानी इमारतें अभी भी चौड़ा बाजार की सड़कों पर स्थित है। यह लुधियाना में सतलज नदी के तट पर स्थापित किया गया था। "चौड़ा बाजार" का अंग्रेजी में शाब्दिक अर्थ है 'वाइड मार्केट'। पहले बाज़ार की सड़कें विस्तृत रही होने से इसका नाम चौड़ा बाजार हो गया। लेकिन 21वीं सदी की जनसंख्या के अनुसार सड़कें बहुत ही संकीर्ण हैं। दिन में यहाँ से निकल पाना मुश्किल है, और फिर भी यहाँ लोगों की भीड़ लगी रहती है। हर रविवार एक विशेष और सबसे व्यस्त दिन होता है, जैसे बॉक्सिंग डे। सोमवार को ज्यादातर बाजार बंद रहता है। लुधियाना में एक कहावत है कि अगर कोई चीज़ कहीं भी उपलब्ध नहीं है तो यह केवल चौड़ा बाजार से ही मिल सकती है। पुराना लुधियाना शहर चौड़ा बाजार, दरेसी, पुराना बाजार और घास मंडी तक सीमित था। इससे पहले लोग घास मंडी से घास बेचते थे। आज यह थोड़ा अटपटा लग सकता है, लेकिन घास उस समय एक महत्वपूर्ण वस्तु थी क्योंकि अधिकांश परिवहन घोड़े संचालित गाड़ियों के माध्यम से किया जाता था और घोड़ों का पेट भरने के लिए उन को केवल घास खिलाया जाता था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
चौरा बाजार विकिमपिया पर
चौरा बाजार
श्रेणी:भारत में बाज़ार