411 REFERENCE · Wikipedia
२००९ मैड्रिड मास्टर्स - महिला एकल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
2009 मैड्रिड मास्टर्स रूस दिनारा सफीना डेनमार्क कैरोलाइन वोज़नियाकी 6-2, 6-4
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी दिनारा साफिना ने डेनमार्क की केरोलिन वोज्नियाकी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस स्पर्धा के खिताब पर कब्जा जमाया।
23 वर्षीय रूसी खिलाड़ी साफिना ने यह खिताब जीतकर दिखा दिया कि वे इस वर्ष फ्रेंच ओपन खिताब की प्रबल दावेदार हैं। उन्हें पिछले वर्ष पेरिस में फाइनल में एना इवानोविच से हार झेलनी पड़ी थी।
साफिना पिछले तीन सप्ताहों में लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँची हैं। वे स्टुटगार्ट में हमवतन स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से परास्त हुई थीं, लेकिन अगले सप्ताह उन्होंने रोम में कुज्नेत्सोवा को हराकर बदला चुका लिया था।
इस पराजय के बावजूद 19 वर्षीया वोज्नियाकी अगले सप्ताह की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान बना लेंगी। वोज्नियाकी का यह इस वर्ष का चौथा फाइनल था।
दुनिया के पूर्व नंबर एक पुरुष खिलाड़ी मरात साफिन की छोटी बहन दिनारा पिछले कुछ समय में महिला टेनिस में एक ताकत बनकर उभरी हैं। 20 अप्रैल को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद से उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 14-1 हो गया है। मैड्रिड मास्टर्स के फाइनल में साफिना ने पहले सेट के तीसरे तथा पाँचवें गेम में वोज्नियाकी की सर्विस भंग करते हुए पहला सेट आसानी से जीत लिया।
वैसे वोज्नियाकी ने चार सेट प्वाइंट बचाए, लेकिन वे पहला सेट 44 मिनटों में हार गईं। वोज्नियाकी ने दूसरे सेट में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन साफिना ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए इस सेट को भी 6-4 से जीतकर खिताब अपनी झोली में डाल लिया।
महिला एकल