Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिकी सीनेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

संयुक्त राज्य सीनेट अमरीकी कांग्रेस की ऊपरी प्रतिनिधि सभा है। हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव कांग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा है। भारतीय लोकतंत्र में सीनेट की तुलना राज्यसभा से की जा सकती है। सीनेट के विशेषाधिकार हैं: (1) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन, (2) महाभियोग का निर्णयन, (3) राष्ट्रपति द्वारा की गई नियुक्तियों का पुष्टीकरण, (4) विदेशी राज्यों के साथ की गई संधियों का पुष्टीकरण। कांग्रेस के दोनों सदनों के वर्णित विशेषाधिकारों के अतिरिक्त कुछ अधिकार ऐसे हैं जो दोनों सदनों को समान रूप से प्राप्त हैं और दोनों सदन मिलकर संविधान के अंतर्गत इनका प्रयोग करते हैं। ये अधिकतर निम्नलिखित हैं : (1) कांग्रेस के दोनों सदनों को दो तिहाई बहुमत से संविधान में संशोधन के प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अधिकार, (2) दोनों सदनों का अपने-अपने निर्वाचनों के समय, स्थान तथा निर्वाचन के ढंग को निश्चित करना, (3) संघीय कार्यपालिका के विभिन्न विभागों तथा विभिन्न संघीय पदाधिकारियों के पदों के निर्माण का अधिकार, (4) न्याय संबंधी कतिपय अधिकार भी कांग्रेस के अंतर्गत हैं, (5) परराष्ट्र-संबंध-संचालन तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबद्ध कतिपय अधिकार, (6) कांग्रेस को 13 विषयों में विधिनिर्माण का अधिकार है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार श्रेणी:विधायिकायें