411 REFERENCE · Wikipedia
आशीष कपूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आशिश राकेश कपूर (जन्म 25 मार्च 1971) पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने सन् 1994 से 2000 तक चार टेस्ट मैच और 17 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेले। वो दायें हाथ के ऑफ़-स्पिनर और दायें हाथ के बल्लेबाज रहे हैं। वो 1996 के क्रिकेट विश्व कप टीम के सदस्य रहे।Aashish Kapoor Replaces Venkatesh Prasad in All-India Junior Selection Committee https://sports.ndtv.com/cricket/aashish-kapoor-replaces-venkatesh-prasad-in-all-india-junior-selection-committee-1832412 NDTVSports.com 3 April 2020 en अप्रैल 2026 InternetArchiveBot U-19 selection panel: Aashish Kapoor likely to replace Venkatesh Prasad - Times of India https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/u-19-selection-panel-aashish-kapoor-likely-to-replace-venkatesh-prasad/articleshow/63148810.cms The Times of India 3 April 2020 1995 के एशिया कप में वो भारतीय टीम के सदस्य थे।
कपूर ने चेन्नई में सेंट मैरी स्कूल और संतहोम एचएसएस में ही खेलना आरम्भ कर दिया था। उन्होंने सन् 1987–88 में तमिलनाडु क्रिकेट एसोशियेसन द्वारा आयोजित विद्यालयी प्रतियोगिताओं में चार सौ रन बनाये जिनमें 116 रन पद्म शेषाद्रि बाल भवन के खिलाफ़ बनाये रन भी शामिल हैं। इससे उन्हें तमिनाडु में सर्वश्रेष्ट स्कूल क्रिकेट खिलाड़ी और बाद में 17 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेट में जेसी मुखर्जी पुरस्कार मिला। विजय हज़ारे ट्रॉफी में साउथ ज़ोन के लिए कपूर ने सेंट्र्रल ज़ोन के विरुद्ध 103 & 58* रन तथा उत्तर के खिलाफ़ 130 रन बनाये। इसके बाद वो सीनियर लीग के लिए साउथर्न पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज़ कॉर्पोरेशन के लिए खेलने लग गये।Indian Express, 17 December 1988
दिसम्बर 1988 में 19 वर्ष आयु वर्ग में वो ग़ुलाम अहमद ट्रॉफी (कूच बेहार ट्रॉफी के लिए साउथ ज़ोन से) में गोवा के विरुद्ध खेलते हुये कपूर ने 304 (420 मिनट, 354 गेंद, 24 चौके और एक छक्का) रन बनाये। उन्होंने जनार्धन रामदास के साथ पहले विकेट के लिए 408 रन जोड़े। वो बहरीन इंटरनेशनल क्रिकेट टीम (पुरुष 19 वर्ष आयु वर्ग) के कोच भी रहे।Sipra Adnan Other Sports: Cricket team face Malaysia https://www.gdnonline.com/Details/1150074/Cricket-team-face-Malaysia www.gdnonline.com सन् 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच नामित हुये।
सन्दर्भ
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी