411 REFERENCE · Wikipedia
बॉबी जिंदल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बॉबी जिंदल Bobby Jindal August 2015.jpg 55वें लुईज़ियाना के गवर्नर 14 जनवरी 2008 11 जनवरी 2016 लुईज़ियाना LA 1 1st 3 जनवरी 2005 14 जनवरी 2008 सहायक सचिव, स्वास्थ्य एवं मानव संसाधन, योजना, पर्यावरण 9 जुलाई 2001 21 फरवरी 2003 पियुष जिंदल 1971 6 10 Baton Rouge, लुईज़ियाना, यूएस रिपब्लिकन पार्टी सुप्रिया जॉली 1997 3 Bobby Jindal signature.svg Brown University (BS)University of Oxford (MLitt)
thumb|right|बॉबी और सुप्रिया राष्ट्रपति जॉर्ज बुश क साथ
पीयूष " बॉबी " जिंदल (जन्म: 10 जून 1971) अमेरिकी राज्य लुईज़ियाना के वर्तमान रिपब्लिकन गवर्नर हैं। अपने गवर्नर के रूप में चुने जाने से, वो अमरीकी राज्य लुईज़ियाना की प्रतिनिधि सभा के एक सदस्य थे। प्रतिनिधि सभा के लिए वो 2004 के चुनाव में चुने गये थे। जिंदल फिर से 2006 के चुनाव में 88 के साथ वोट प्रतिशत के साथ चयनित हुये थे।
20 अक्टूबर 2007 को जिंदल 54 % वोट के साथ लुईज़ियाना के गवर्नर चुने गए। 36 वर्ष की आयु में जिंदल, संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे कम उम्र के मौजूदा गवर्नर बने। वह लुईज़ियाना के पहले अश्वेत और अमेरिकी इतिहास में अमेरिका के प्रथम भारतीय अमेरिकी गवर्नर चुने गये हैं।
निजी जीवन
पीयूष जिंदल का जन्म बैटन रूज, लुईज़ियाना मे एक प्रवासी पंजाबी भारतीय परिवार मे हुआ था। 1970 में उनके पिता भारत मे उनके पैतृक गांव खानपुरा छोड़ कर अमेरिका चले आये थे। परिवार के अनुसार, जिंदल ने " बॉबी " नाम ब्रैडी बंच टेलीविजन श्रृंखला के एक चरित्र बॉबी ब्रैडी के नाम पर चार वर्ष की आयु में अपनाया था। कानूनी तौर पर उनका नाम है पीयूष जिंदल है।
जन्म से जिंदल एक हिंदू थे, लेकिन हाई स्कूल मे वो कैथोलिक संप्रदाय में परिवर्तित हो गये। जिंदल ने प्रोविडेंस रोड आइलैंड के ब्राउन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति और जीव विज्ञान के स्नातक की उपाधि विशेष योग्यता के साथ प्राप्त की। ब्राउन विश्वविद्यालय मे वो सोसायटी ऑफ पेसिफ़िका हाउस के एक सदस्य थे। जिंदल एक राज नेता बनना चाहते थे। उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नात्कोत्तर उपाधि न्यू कॉलेज ऑक्सफोर्ड से रोड्स स्कॉलर के रूप में प्राप्त की।
ऑक्सफोर्ड के बाद उन्होने मैक्किंज़े एंड कंपनी में काम करने लगे जो एक परामर्श दाता फर्म है, जहां उन्होंने फॉर्च्यून 500 कंपनियों को सलाह दी।
सन 1996 में जिंदल ने सुप्रिया जॉली (जन्म 1972) से शादी की। इस दंपती के तीन बच्चे हैं: सेलिया एलिजाबेथ, रॉबर्ट शान और स्लेड रयान।
श्रेणी:भारतीय अमेरिकी
श्रेणी:1971 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अमेरिकी राजनीतिज्ञ