411 REFERENCE · Wikipedia
विश्व पोलियो दिवस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|अक्टूबर 2023 में यूक्रेन के कीव नगर में रोटेरियन द्वारा विश्व पोलियो दिवस का आयोजन
विश्व पोलियो दिवस 24 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी स्थापना रोटरी इंटरनेशनल द्वारा जोनास साल्क के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में की गई थी, जिन्होंने पोलियोमाइलाइटिस के विरुद्ध टीका विकसित करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था। यह दिवस पृथ्वी से पोलियो को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श का एक मंच भी प्रदान करता है।
इस पोलियोवायरस टीके के उपयोग से तथा बाद में अल्बर्ट सबिन द्वारा विकसित मौखिक पोलियोवायरस टीके के व्यापक उपयोग के परिणामस्वरूप 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) की स्थापना हुई। तब से दुनिया भर में पोलियो को 99 प्रतिशत तक कम कर दिया है। https://www.cdc.gov/mmwr/preview/mmwrhtml/mm6141a6.htm Announcement: World Polio Day – 24 October 2012 19 October 2012 CDC Centers for Disease Control and Prevention https://web.archive.org/web/20131212113105/http://www.cdc.gov/mmwr/preview/mmwrhtml/mm6141a6.htm 12 December 2013 7 December 2013
विश्व पोलियो दिवस एक वार्षिक आयोजन है। इस दिन रोटरी इंटरनेशनल के सदस्य, जन स्वास्थ्य अधिवक्ताओं और पोलियो-मुक्त विश्व के लिए प्रतिबद्ध व्यक्तियों के साथ, पोलियो के विरुद्ध वैश्विक अभियान में अपनी उपलब्धियों का स्मरण करने के लिए एकत्र होते हैं।
यह भी देखें
पोलियो
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
विश्व पोलियो दिवस 2025 : पोलियो के प्रति जागरूकता फैलाना और बच्चों को बचाने का मिशन, भारत 2014 में पोलियो मुक्त घोषित
श्रेणी:स्वास्थ्य जागरूकता दिवस