Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुधा सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सुधा सिंह सुधा सिंह (जन्म : 25 जून 1986) भारत की एक खिलाड़ी (एथलीट) हैं। उन्होने अनेक पदक जीते हैं। उन्हें २०१२ में अर्जुन पुरस्कार तथा २०२१ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जीवन परिचय सुधा सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम हरि नारायण सिंह है जो आई टी आई से सेवानिवृत्त हैं। सुधा छात्रजीवन से ही खेलों में प्रथम, द्वितीय स्थान पाती रही हैं। एथलेटिक्स में सबसे कठिन स्पर्धा मानी जाने वाली स्टीपलचेज में अपना लोहा मनवाने वाली एथलीट , सुधा सिंह अर्जुन पुरस्कार के अतिरिक्त पद्मश्री से सम्मानित होने वाली प्रदेश की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। इन्हें एथलेटिक्स की दुनिया में "रायबरेली एक्सप्रेस" के नाम से जाना जाता है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां 2003, शिकागों में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक। 2004, कल्लम मे जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक 2007, नेशनल गेम्स में पहला स्थान। 2008, सिनियर ओपन नेशनल में पहला स्थान। 2009, एशियन चैम्पियनशिप रजत पदक 2010, एशियन गेम्स 3000 मीटर स्टीपल चेज चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक 2013, एशियन चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक 2014, एशियन गेम्स में कांस्य पदक। 2016, आईएएएफ (आईएएएफ) डायमंड लीग मीट में नेशनल रिकॉर्ड (9:25:55) को तोड़ते हुए इतिहास रचा। 2018, एशियन गेम्स (जकार्ता) रजत पदक 2012, 2016 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया श्रेणी:भारत के खिलाड़ी