Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सयल्यूगेम पर्वत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सयल्यूगेम​ (रूसी: Сайлюгем, अंग्रेज़ी: Saylyugem या Sailughem) उत्तरी एशिया के साइबेरिया क्षेत्र में रूस के अल्ताई गणतंत्र और मंगोलिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है। यह अल्ताई पर्वतों की एक दक्षिणपूर्वी उपशृंखला है।The Encyclopaedia Britannica: a dictionary of arts, sciences, and general literature, pp. 466, Maxwell Sommerville, 1894, ... There is now no doubt that the backbone of the Altai is a huge and lofty border-ridge, the Sailughem, which includes the small alpine plateaus of Ukek ... विवरण १३० किमी तक चलनी वाली इस पर्वतमाला में १,५०० से १,७०० मीटर की औसत ऊँचाई के पहाड़ हैं। इसके कुछ पर्वत ३,५०० मीटर के आसपास की लम्बाई के हैं - जिनमें ३,५०२ मीटर लम्बा सरी नोख़ोईत​ पर्वत (Сары-Нохойт) और ३,४९९ मीटर ऊँचा सरझ़ेमती पर्वत (Саржематы) शामिल हैं ('सरझ़ेमती' में बिन्दुवाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें जो टेलिविझ़न के 'झ़' से मिलता-जुलता है)। पर्वतों के बीच में कुछ ऊँचे पठार भी स्थित हैं। इन पर्वतों में मौसम बहुत सर्द होता है। जनवरी में औसत तापमान -३२ °सेंटीग्रेड होता है लेकिन रात्री में -६२ °सेंटीग्रेड (यानि शून्य से ६२ डिग्री कम) तक गिर सकता है। गर्मियों की दोपहर में यहाँ तापमान ३० °सेंटीग्रेड तक चढ़ सकता है। इन पर्वतों पर बहुत बर्फ़ गिरती है और कुछ पहाड़ सदैव बर्फ़ग्रस्त रहते हैं। इन्हें भी देखें अल्ताई पर्वत शृंखला सन्दर्भ 2 श्रेणी:अल्ताई गणतंत्र श्रेणी:रूस के पर्वत श्रेणी:मंगोलिया के पर्वत श्रेणी:मंगोलिया