411 REFERENCE · Wikipedia
अल-जज़ीरा (मेसोपोटामिया)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|मध्य पूर्व में फ़ुरात नदी और दजला नदी के बीच का ऊपरी इलाक़ा 'अल-जज़ीरा' क्षेत्र कहलाता है (लाल रंग)
अल-जज़ीरा (अरबी: ur الجزيرة, अंग्रेज़ी: Al Jazira या Djazirah) पारम्परिक मेसोपोटामिया क्षेत्र में पश्चिमोत्तरी इराक़, पूर्वोत्तरी सीरिया और दक्षिणपूर्वी तुर्की में विस्तृत एक इलाक़ा है। यह उत्तर में आनातोलिया के पहाड़ों, पूर्व में फ़ुरात नदी के बाएँ किनारे पर खड़े पहाड़ों और पश्चिम में दजला नदी के दाएँ किनारे पर स्थित पहाड़ों से बंधा हुआ है। सिंजार का मैदानी क्षेत्र अल-जज़ीरा में आता हैं और दक्षिण में सामर्रा और हीत के शहर भी इसमें शामिल हैं। तुर्की से निकलने वाली ख़ाबूर नदी अल-जज़ीरा के मैदानी इलाक़े से ४०० कि॰मी॰ तक गुजरती है और फ़ुरात नदी में जा मिलती है।
सीरिया का अल-हसकाह प्रान्त, इराक़ का नीनवा प्रान्त और कुछ पड़ौसी प्रान्तों के हिस्से तथा तुर्की के शान्लीऊर्फ़ा प्रान्त, मार्दीन प्रान्त और दियारबकिर प्रान्त (कुछ हिस्से) अल-जज़ीरा में आते हैं। ऐतिहासिक रूप से यह असीरिया की केन्द्रीय-भूमि माना जाता था। अरबी भाषा में 'जज़ीरा' का मतलब 'द्वीप' होता है। इस इलाक़े में पारंपरिक रूप से कुर्द, यज़ीदी और असीरियाई लोगों का ज़ोर रहा है।The Kurds: A Concise History And Fact Book https://web.archive.org/web/20171010031744/https://books.google.com/books?id=I9mr6OgLjBoC 10 अक्तूबर 2017 , Mehrdad Izady, pp. 157, Taylor & Francis, 1992, ISBN 978-0-8448-1727-9, ... In this period, the emirs of the Jazira region (upper Mesopotamia) were Yezidis, as was one of the emirs of Damascus ...Assyrians, Kurds, and Ottomans: Intercommunal Relations on the Periphery of the Ottoman Empire https://web.archive.org/web/20140704043310/http://books.google.com/books?id=AdZfWpd4YrYC 4 जुलाई 2014 , Hirmis Aboona, pp. 95, Cambria Press, 2008, ISBN 978-1-60497-583-3, ... It was during this period that Kurds occupied al Jazirah and upper Mesopotamia ...
इन्हें भी देखें
सिंजार
सन्दर्भ
2
श्रेणी:नीनवा प्रान्त
श्रेणी:अल-हसकाह प्रान्त
श्रेणी:इराक़
श्रेणी:तुर्की
श्रेणी:सीरिया