411 REFERENCE · Wikipedia
भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हावड़ा के एक एटीएम पर नोटों के लिए लगी कतार, 8 नवम्बर 2016
भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण, जिसे मीडिया में छोटे रूप में नोटबंदी कहा गया, की घोषणा 8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे (भारतीय समयानुसार) भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक राष्ट्र को किए गए संबोधन के द्वारा की गयी।http://www.bbc.com/hindi/international-37951410 भारत की 'नोट बंदी' का असर विदेशों में भी 24 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170824174323/http://www.bbc.com/hindi/international-37951410 24 अगस्त 2017 live यह संबोधन टीवी के द्वारा किया गया। इस घोषणा में 8 नवंबर की रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य केवल काले धन पर नियंत्रण ही नहीं बल्कि जाली नोटों से छुटकारा पाना भी था।
छह लोगों को थी 500 और 1000 के नोटों के बंद किए जाने की जानकारीसितंबर 2021 InternetArchiveBot - नवभारत टाइम्स - 9 नवंबर 2016
पृष्ठभूमि
कुछ खबरों के अनुसार, यह योजना छह महीने पहले बननी शुरू हुई थी। सरकार के इस फैसले की जानकारी केवल कुछ लोगों को थी। ये लोग थे- मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व और वर्तमान आरबीआई गवर्नर, वित्त सचिव अशोक लवासा, आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री अरुण जेटली। योजना को लागू करने की प्रक्रिया दो महीने पहले शुरू हुई थी।
इतिहास और सांख्यिकी
नोटबंदी के 7 साल, बदल रही भारत की तस्वीर। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी का ऐलान किया जिसके बाद से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर कर दिए गए। ग्राहकों को 23 मई से लेकर 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलने की सुविधा दी गई।https://www.prabhatkhabar.com/life-and-style/demonetisation-anniversary-7-years-of-notbandi-picture-of-india-is-changing-know-when-demonetization-happened-before-2016-mkh नोटबंदी के 7 साल, बदल रही भारत की तस्वीर 8 November 2023 Prabhat Khabar
इससे पहले, इसी तरह के उपायों को भारत की स्वतंत्रता के बाद लागू किया गया था। जनवरी 1946 में, 1000 और 10,000 रुपए के नोटों को वापस ले लिया गया था और 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नए नोट 1954 में पुनः शुरू किए गए थे। 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने फिर से 1000, 5000 और 10,000 रुपए के नोटों का विमुद्रीकरण किया था ताकि जालसाजी और काले धन पर अंकुश लगाया जा सके।http://www.livemint.com/Politics/uzZItqeHdMPHHgFJaq2BnM/A-history-of-demonetization-in-India.html Rs500, Rs1000 notes may be back, if history is a guide Live Mint 8 November 2016 9 November 2016 Gopika Gopakumar, Vishwanath Nair https://web.archive.org/web/20161109083612/http://www.livemint.com/Politics/uzZItqeHdMPHHgFJaq2BnM/A-history-of-demonetization-in-India.html 9 नवंबर 2016 live
28 अक्टूबर 2016 को भारत में ₹17.77 लाख करोड़ (यूएस$260 बिलियन) मुद्रा परिसंचरण में थी। मूल्य के आधार पर 31 मार्च 2016 को आई रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, परिसंचरण में नोटों की कुल कीमत ₹16.42 लाख करोड़ (यूएस$240 बिलियन) है, जिसमें से 86% (अर्थात ₹14.18 लाख करोड़ (यूएस$210 बिलियन)) 500 और 1000 के नोट हैं। वॉल्यूम के आधार पर रिपोर्ट अनुसार, 9,026.6 करोड़ नोटों में से 24% (अर्थात 2,203 करोड़) बैंक नोट परिसंचरण में हैं। http://indianexpress.com/article/opinion/web-edits/rs-500-rs-1000-notes-are-banks-equipped-to-replace-1874-crore-pieces-of-notes-4364746/ Are banks equipped to replace 2,300 crore pieces of Rs 500 and Rs 1,000 notes? Indian Express 9 November 2016 9 November 2016 Damodaran, Harish https://web.archive.org/web/20161109152904/http://indianexpress.com/article/opinion/web-edits/rs-500-rs-1000-notes-are-banks-equipped-to-replace-1874-crore-pieces-of-notes-4364746/ 9 नवंबर 2016 live
प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक घोषणा के बाद रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल और आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सभी मूल्यवर्ग के नोटों की आपूर्ति में 2011 और 2016 और बीच में 40% की वृद्धि हुई थी, ₹ 500 और ₹ 1000 पैसों में इस अवधि में क्रमश: 76% और 109% की वृद्धि हुई। इस जाली नकदी को भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया था। इसके परिणाम स्वरुप नोटों को खत्म करने का निर्णय लिया गया था।
अतीत में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटबंदी का जोरदार विरोध किया था। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने 2014 में कहा था कि 'आम औरत और आदमी, जो लोग अनपढ़ हैं और बैंकिंग सुविधाओं तक जिनकी पहुँच नहीं है ऐसे लोग इस तरह के उपायों से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। मुख्य रूप से कुछ समय के अंतराल में स्वयं जनता 2000 के नोट को चलन से बाहर कर देगी, क्योंकि जहाँ कम मुल्य की वस्तु खरीदनी हो तब दुकानदार आपसे 2000 के नोट नहीं लेगा। परिणाम स्वरूप 2000 के नोट की या तो जमाखोरी होगी अथवा काले धन का ही सृजन करेंगें। सरकार को इस विषय पर प्रारंभिक समय से सचेत रहने की आवश्यकता है। http://www.hindustantimes.com/india-news/the-measure-is-anti-poor-when-bjp-opposed-demonetisation-during-upa-govt/story-1HSYEYCaX3SaIsRS6q2rhJ.html The measure is ‘anti-poor’: When BJP opposed demonetisation during UPA govt 12 November 2016 हिन्दुस्तान टाईम्स 12 November 2016 Kumar Uttam https://web.archive.org/web/20161112012836/http://www.hindustantimes.com/india-news/the-measure-is-anti-poor-when-bjp-opposed-demonetisation-during-upa-govt/story-1HSYEYCaX3SaIsRS6q2rhJ.html 12 नवंबर 2016 livehttp://www.huffingtonpost.in/2016/11/11/bjp-had-a-very-different-view-on-demonetisation-in-2014/ BJP Had A Very Different View On Demonetisation In 2014 11 November 2016 Huffingtonpost.in Betwa Sharma 12 November 2016 https://web.archive.org/web/20161112143809/http://www.huffingtonpost.in/2016/11/11/bjp-had-a-very-different-view-on-demonetisation-in-2014/ 12 नवंबर 2016 deadhttp://indianexpress.com/article/india/india-news-india/demonetisation-bjp-aap-currency-ban-4370935/ Explain opposition to similar move by UPA: AAP to BJP on demonetisation 12 November 2016 द इंडियन एक्सप्रेस 12 November 2016 https://web.archive.org/web/20161112192727/http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/demonetisation-bjp-aap-currency-ban-4370935/ 12 नवंबर 2016 livehttp://blogs.timesofindia.indiatimes.com/sanjeev-singh-blog/how-bjp-had-termed-demonetisation-as-anti-poor-in-2014/ How BJP had termed demonetisation as ‘anti-poor’ in 2014 Blogs.timesofindia.indiatimes.com 5:23 pm 12 November 2016 https://web.archive.org/web/20161112203108/http://blogs.timesofindia.indiatimes.com/sanjeev-singh-blog/how-bjp-had-termed-demonetisation-as-anti-poor-in-2014/ 12 नवंबर 2016 dead
नियम
बैंकों से नोट बदलने की प्रक्रिया 30 दिसम्बर 2016 तक चली, इसके बाद पुराने नोट बदलने का कार्य केवल रिज़र्व बैंक द्वारा ही किया गया।
नोट बदलने की प्रक्रिया समाप्त होने तक चली प्रक्रियाएं:
एटीएम से किसी एक दिन में ₹2,500 तक निकाल सकते हैं।
एक दिन में ग्राहक बैंक काउंटर से ₹24,000 से अधिक नहीं निकाल सकता लेकिन इसमें एटीएम से निकाली गई राशि शामिल नहीं है।
किसी एक हफ्ते में एक ग्राहक ₹24,000 तक बैंक से निकाल सकता है। इसमें भी वो रकम शामिल नहीं है जो एटीएम से निकाली गई हो।
एक महीने के अंदर कोई भी ग्राहक ₹20,000 तक ही नकद बैंक काउंटर से निकाल सकता है। आरबीआई ने 30 दिसंबर तक उस सीमा को खत्म कर दिया है जिसमें एटीएम पर किए गए महीने के पांच लेनदेन के बाद के इस्तेमाल पर शुल्क लगता था।
एक बार में ₹2000 तक बैंक में बदल सकते हैं। इसके लिए किसी भी सरकारी फोटो-आईडी की एक फोटोकॉपी चाहिए। बैंक में एक फॉर्म भरने के बाद पुराने नोट बदल सकते हैं।
एक दिन में एक व्यक्ति एक ही बार ₹2,000 के नोट बदल सकता है। एक ही आईडी पर दो बार पैसे जमा नहीं होंगे।
कोई भी व्यक्ति अपने निजी बैंक खाते में जितना चाहे पैसा जमा कर सकता है, जिसमें 500, 1000 के नोट शामिल हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में थर्ड पार्टी डिपॉज़िट की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन अगर मजबूरन करना पड़े तो जमा करने वाले की और जिसका खाता है उसकी असली आईडी दिखानी पड़ेगी। यद्यपि सरकार ने कहा है कि ₹2,50,000 तक जमा किए गए 500 या 1000 रुपए के नोटों तक के बारे में कोई उत्तर नहीं माँगा जाएगा, लेकिन उससे अधिक की राशि में हो सकता है कि आयकर विभाग इसकी जाॅंच करे और अगर पुराने कर या आय से ये राशि असामान्य लगती है और जाॅंच में गड़बड़ी साबित होती है तो इस पर 200% का जुर्माना लगाया जाएगा।
ई-बैंकिंग लेनदेन पर कोई भी रोक नहीं है और कोई व्यक्ति आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस, पेटीएम, मोबाइल बैंकिंग इत्यादि के माध्यम से जितने चाहे पैसा किसी दूसरे को दे सकते हैं।बैंकों और 500-1000 के नोट पर 15 अहम बात https://web.archive.org/web/20161112035938/http://www.bbc.com/hindi/37934142 12 नवंबर 2016 -बीबीसी - 10 नवम्बर 2016
नोटों के लिए भी लगी स्याही
काले धन को सफेद करने के लिए एक ही व्यक्ति बार-बार पंक्ति में लग कर बैंको में भीड़ बढ़ा रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब बैंको में नोट बदलने वाले के अंगुली में अमिट स्याही लगाई गई। http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sikar/indelible-ink-to-stop-repeated-exchange-of-notes-2372902.html?utm_source=Twitter&utm_medium=Social संग्रहीत प्रति 15 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161115213637/http://rajasthanpatrika.patrika.com/story/sikar/indelible-ink-to-stop-repeated-exchange-of-notes-2372902.html?utm_source=Twitter&utm_medium=Social 15 नवंबर 2016 dead
नए नोट
500 रुपए के नए नोट का आकार 66 मिली मीटर x 150 मिली मीटर है। साथ ही उस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर होगी व 'स्वच्छ भारत अभियान' का लोगो भी है। ये नोट 'महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स' कहलाएँगे। अब नोट के बीच में महात्मा गांधी जी की तस्वीर है। इस बार हिंदी अंकों में ₹५०० (500) भी लिखा है।
2000 रुपए का नोट गुलाबी रंग का है। इसमें पीछे की ओर 'मंगलयान' की तस्वीर है। इसका आकार 66 मिली मीटर x 166 मिली मीटर है। नोट के सीरियल नंबरों का फोंट साइज बदला गया है।इस नोट पर भी देवनागरी अंकों में ₹२००० (₹2000) लिखा है।10 खास बातें : 500 और 2000 रुपए के नए नोट पुराने नोटों से कैसे अलग होंगे, जानें https://web.archive.org/web/20161109221652/http://khabar.ndtv.com/news/file-facts/10-imp-points-main-features-of-500-rs-and-2000-rs-notes-know-all-about-1623176 9 नवंबर 2016 - एनडीटीवी - 9 नवंबर 2016
प्रभाव
बीएसई सेंसेक्स 651.49 अंक गिरा। ये गिरावट 2.36 प्रतिशत की है।
इसके साथ-साथ निफ़्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एनएसई में 2.64 प्रतिशत या 225.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।500 और 1000 का नोट बंद होने से शेयर बाज़ार में हाहाकार https://web.archive.org/web/20161109222652/http://www.bbc.com/hindi/india-37917986 9 नवंबर 2016 - बीबीसी - 9 नवम्बर 2016
अनेक बाजारों में दुकानों को आयकर विभाग के छापे के डर के कारण से बंद कर दिया गया।
हवाला ऑपरेटर भी भागे-भागे फिरने लगे और सोचने लगे कि इस तरह की भारी नकदी के साथ क्या करना चाहिए। देश के कई राज्यों में आयकर विभाग ने छापे मारे। आयकर विभाग ने दिल्ली के चांदनी चौक, मुंबई में तीन जगहों और चंडीगढ़ लुधियाना के साथ-साथ कई शहरों में अवैध तरीके से नोट बदलने और हवाला कारोबार के शक में छापे डाले।नोटबंदी के बाद अब निशाने पर हवाला कारोबार, दिल्ली समेत कई शहरों में इनकम टैक्स के छापे जारी https://web.archive.org/web/20161112121347/http://khabar.ndtv.com/news/business/traders-in-delhis-chandni-chowk-shut-shops-fearing-tax-raids-1624161 12 नवंबर 2016 - एनडीटीवी - 12 नवंबर 2016
18 नवंबर को व्यवसाय चलाने के लिए पैसे नहीं होने का हवाला देते हुए मणिपुर में अखबारों ने अपने कार्यालय बंद कर दिए। इसके परिणामस्वरूप शुक्रवार के बाद से मणिपुर में अखबार नहीं छपे। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती और पैसे की उपलब्धता नहीं हो जाती, तब तक कार्यालय बंद रहेंगे, ऐसी बात बताई गई।नोटबंदी का असर : मणिपुर में अखबारों के दफ्तर हुए बंद https://web.archive.org/web/20161119003959/http://khabar.ndtv.com/news/india/effect-of-currency-ban-close-the-offices-of-newspapers-in-manipur-1627222 19 नवंबर 2016 - एनडीटीवी - 18 नवंबर 2016
प्रतिक्रिया
समर्थन
सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार और कालेधन पर श्री नरेंद्र मोदी जी की सर्जिकल स्ट्राइक। भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारत की लड़ाई में साथ दें। उनके मंत्रालय के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना की। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह आम आदमी के लिए वास्तविक स्वतंत्रता है।
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने ट्वीट किया कि भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद से लड़ने के लिए ऐतिहासिक कदम।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े कदम उठाना आवश्यक था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कदम को राष्ट्र की प्रगति में मील का पत्थर बताते हुए साहसिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि काले धन के विरुद्ध इस लड़ाई में भारत की जनता सच्चे सैनिकों की तरह सहयोग करेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने विमुद्रीकरण का समर्थन किया और कहा कि यह शेर की सवारी करने जैसा साहसिक निर्णय है।
आलोचना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट को रीट्वीट कर दिया जिसमें ममता ने केंद्र के फैसले को कठोर कहा था। केजरीवाल ने 12 नवंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नोटबंदी के नाम पर देश में 'बड़े घोटाले' को अंजाम दिया गया। सरकार ने कुछ लोगों को पहले ही आगाह कर दिया था। पिछले तीन महिनों के बैंकों में हजारों करोड़ रुपये जमा कराए गए। बैंक में जमा कराई गई इतनी बड़ी रकम से शक पैदा होता है।केजरीवाल ने नोटबंदी को बताया 'बड़ा घोटाला', कहा- बीजेपी ने अपने 'दोस्तों' को पहले ही आगाह कर दिया https://web.archive.org/web/20161112144012/http://khabar.ndtv.com/news/india/arvind-kejriwal-attacks-pm-says-bjp-alerted-its-friends-on-demonetisation-1624540 12 नवंबर 2016 - एनडीटीवी - 12 नवंबर 2016
केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने सरकार के आकस्मिक ऐलान की आलोचना करते हुए कहा कि इस कदम से देश से काला धन खत्म नहीं होगा। केरल के वित्त मंत्री टी एम थोमस इसाक ने कहा कि 1000 और 500 के नोटों को बंद करना काले धन की समस्या का निवारण नहीं है। पूरा काला धन इस रूप में नहीं होता। बहुत सारा धन विदेशों में जमा है और हवाले के रास्ते से आता है।500, 1000 के नोट बंद होने पर क्या बोले मंत्री-सीएम?जुलाई 2024 InternetArchiveBot - एनडीटीवी - 9 नवंबर 2016
भारत बन्द
नोटबंदी का विरोध करने वाले दलों (कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, सीपीएम आदि) ने 28 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया था। नोटबंदी: संसद में हंगामा, सड़क पर बिखर गया विपक्ष का भारत बंद https://web.archive.org/web/20161130095140/http://navbharattimes.indiatimes.com/india/bharat-bandh-partial-effect-on-normal-life-left-workers-halt-trains-in-bihar/articleshow/55660100.cms 30 नवंबर 2016 (नवभारत टाइम्स)बंद विफल होने से बीजेपी गदगद, सतीश उपाध्याय बोले जनता का केजरीवाल से उठा भरोसा https://web.archive.org/web/20161130094521/http://aajtak.intoday.in/story/delhi-bjp-president-satish-upadhyay-slams-kejriwal-over-bharat-band-failure-1-899125.html 30 नवंबर 2016 (आज तक)
जनमत
कई सर्वेक्षणों से पता चलता है कि भारत की अधिकतम जनता ने इस विमुद्रीकरण की घोषणा का स्वागत किया है तथा वे इसके सकारात्मक प्रभावों के प्रति आशान्वित हैं। नोटबंदी: जागरण के सर्वे में 85 फीसद देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ https://web.archive.org/web/20161120220322/http://www.jagran.com/news/national-eighty-five-percent-people-support-prime-minister-modi-on-demonetisation-15062767.html 20 नवंबर 2016 (दैनिक जागरण)
छापे
आयकर विभाग तथा अन्य विभागों ने जगह-जगह छापे मारे जिसमें भारी मात्रा में पुराने तथा नये नोट मिले। इसमें कई बैंक अधिकारियों की मिलीभगत का भी पर्दाफाश हुआ।
स्वैच्छिक घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत गुजरात के महेश शाह ने 13,800 करोड़ के ऊपर काले धन का खुलासा किया था।
गुजरात में सूरत के किशोर भजियावाले नाम के चाय और पकौड़ी बेचने वाले के पास से 1000 करोड़ का कालाधन बरामद किया गया था।गुजरात: किशोर भजियावाला के ठिकानों पर छापे खत्म, 1000 करोड़ बरामद! http://abpnews.abplive.in/india-news/gujarat-tea-vendor-kishore-bhajiyawala-worth-over-rs-1000-crore-520311 २५ दिसम्बर २०१६ समाचार २०१६ https://web.archive.org/web/20161227195601/http://abpnews.abplive.in/india-news/gujarat-tea-vendor-kishore-bhajiyawala-worth-over-rs-1000-crore-520311 27 दिसंबर 2016 dead
कम नकदी को प्रोत्साहन
500 और 1000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण से उत्पन्न नकदी की कमी की समस्या से निपटने के लिये भारत सरकार ने डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देना आरंभ किया है। प्रोत्साहन के लिये डिजिटल भुगतान करने पर सेवा कर में छूट तथा कई इनामों (लकी ड्रा) की घोषणा की गयी है।http://www.punjabkesari.in/national/news/niti-aayog-announces-lucky-grahak-yojana-551738 मोदी सरकार की नई स्कीम, डिजिटल भुगतान करने के लिए देगी इनाम 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161217123330/http://www.punjabkesari.in/national/news/niti-aayog-announces-lucky-grahak-yojana-551738 17 दिसंबर 2016 dead http://hindi.news18.com/news/business/modi-govt-announces-big-prizes-to-boost-digital-payment-534943.html सरकार का ऐलान, डिजिटल भुगतान पर बरसेगा पैसा, सबसे बड़ा इनाम 1 करोड़ 18 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161217145841/http://hindi.news18.com/news/business/modi-govt-announces-big-prizes-to-boost-digital-payment-534943.html 17 दिसंबर 2016 dead
अन्य देशों में विमुद्रीकरण
भारत में विमुद्रीकरण के निर्णय से प्रभावित होकर कुछ अन्य देशों ने भी विमुद्रीकरण का निर्णय लिया है जिसमें बेनेजुएला और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। पाकिस्तान की सीनेट ने भी 5000 के नोटों की बंदी का प्रस्ताव किया है।पाकिस्तान में भी नोटबंदी! बंद होगा 5000 रुपए का नोट https://web.archive.org/web/20170307124334/http://zeenews.india.com/hindi/world/pakistan-senate-seeks-demonetisation-of-rs-5000-notes/313176 7 मार्च 2017 - ज़ी न्यूज़ - 20 दिसंबर 2016
सन्दर्भ
3
केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला सही; सुप्रीम कोर्ट की मुहर https://web.archive.org/web/20230106095623/https://samacharbite.com/india-news/central-governments-decision-of-demonetisation-is-correct-seal-of-supreme-court/ 6 जनवरी 2023
इन्हें भी देखें
विमुद्रीकरण
मुद्रा का अवमूल्यन
गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (भारत)
भारत का काला धन
काले धन के विरुद्ध भारतीय आंदोलन (2011)
जाली नोट
नकदीविहीन समाज (कैशलेस सोसायटी)
काला धन घोटाला (ब्लैक मनी स्कैम)
बाहरी कड़ियाँ
केंद्र सरकार का नोटबंदी का फैसला सही; सुप्रीम कोर्ट की मुहर https://web.archive.org/web/20230106095623/https://samacharbite.com/india-news/central-governments-decision-of-demonetisation-is-correct-seal-of-supreme-court/ 6 जनवरी 2023 (समाचार बाइट)
नोटबंदी के समर्थन में सामने आए 82 फीसद लोग: सर्वे
नोटबंदी पर नरेंद्र मोदी को मिल रहा आर्थिक जगत के दिग्गजों का साथ (प्रभात खबर)
नोटबंदी क्रांतिकारी फैसला, भ्रष्टाचार, आतंकियों की फंडिंग पर लगेगी रोक: अन्ना हजारे (नवभारत टाइम्स)
५०० के नए नोट में बड़ी गलती , देशभर मे मची खलबली आर बी ई बोला "सो सॉरी "!(इंडिया ट्रेंडिंग नाउ)
लोकसभा में आयकर संशोधन बिल पेश, अघोषित आय पर देना होगा 30% टैक्स (न्यूज़ स्टेट)
नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को होंगे ये 10 फायदे (आज तक)
वेनेजुएला के बाद ऑस्ट्रेलिया भी चला नरेंद्र मोदी की राह, काले धन पर चोट के लिए बैन कर रहा 100 डॉलर का नोट prajwal ullu (जनसत्ता ; १८ दिसम्बर २०१६)
तीन फैसले - राजवेंद्र सिंह, विमुद्रीकरण का विश्लेषण करती किताब।
श्रेणी:भारत के बैंकनोट
श्रेणी:2016 में भारतीय अर्थव्यवस्था
श्रेणी:पैसे का इतिहास
श्रेणी:बंद हुए उत्पाद
श्रेणी:मोदी प्रशासन की पहल
श्रेणी:भारत में भ्रष्टाचार विरोधी उपाय
श्रेणी:भारत में नकदरहित लेनदेन