Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द डार्क नाईट (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2016 द डार्क नाईट The_dark_knight.jpg थियेट्रिकल रिलीज पोस्टर क्रिस्टोफ़र नोलन क्रिस्टोफ़र नोलनचार्ल्स रोवनएम्मा थॉमस डेविड एस. गोयरक्रिस्टोफ़र नोलन क्रिश्चियन बेलमायकल केनहीथ लेजरगेरी ओल्डमनएरन एकहार्टमैगी जिलएनहालमॉर्गन फ्रिमैन हांस ज़ीमरजेम्स न्युटन हॉवर्ड वाली फिस्टर लि स्मिथ लिजेंड्री पिक्चर्ससिनकॉपी फ़िल्म्सडीसी कॉमिक्स वॉर्नर ब्रॉस. पिक्चर्स 2008 7 14 New York City 2008 7 18 United States 152 मिनट The Dark Knight http://www.bbfc.co.uk/releases/dark-knight-film-0 ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन December 13, 2014 https://web.archive.org/web/20170820040009/http://bbfc.co.uk/releases/dark-knight-film-0 20 अगस्त 2017 live संयुक्त गणराज्यhttp://explore.bfi.org.uk/4ce2b8c51eb38 The Dark Knight (2008) British Film Institute June 16, 2014 https://web.archive.org/web/20141027190452/http://explore.bfi.org.uk/4ce2b8c51eb38 27 अक्तूबर 2014 dead संयुक्त राष्ट्र अंग्रेज़ी भाषा $१८५ मिलियन अमेरिकी डॉलरThe Dark Knight (2008) http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=darkknight.htm बॉक्स ऑफ़िस मोजो March 19, 2009 https://web.archive.org/web/20140221104243/http://boxofficemojo.com/movies/?id=darkknight.htm 21 फ़रवरी 2014 live $१,००१,९२१,८२५http://boxofficemojo.com/movies/?id=darkknight.htm The Dark Knight (2008) बॉक्स ऑफ़िस मोजो December 25, 2009 https://www.webcitation.org/6HvJLYkA2?url=http://boxofficemojo.com/movies/?id=darkknight.htm 7 जुलाई 2013 live द डार्क नाईट (The Dark Night) 2008 की सुपर हीरो, अंग्रेजी भाषा की फिल्म हैं जिसमें क्रिस्टोफ़र नोलान ने निर्देशक-निर्माता एवं सह-लेखक काम किया है। डीसी काॅमिक्स के काल्पनिक नायक बैटमैन पर आधारित, नोलान द्वारा बैटमैन फिल्म सिरिज का यह दूसरी भाग है जो 2005 की बैटमैन बिगेन्स का सिक्विल है, जिसमें क्रिश्चियन बेल, माइकल कैन, हेथ लेजर, गैरी ऑल्डमैन, आराॅन एक्हार्ट, मैगी गिलेनहाल, और माॅर्गन फ्रीमैन अभिनय कर रहे हैं। शहर में व्याप्त माफिया के संगठित अपराधियों के उन्मूलन के लिए बैटमैन (बेल), पुलिस लेफ्टिनेंट जेम्स गाॅर्डन (ऑल्डमैन) और नवनिर्वाचित डिस्ट्रिक अटाॅर्नी (वकील अधिवक्ता) हार्वी डेन्ट (एक्हार्ट) इस जंग को जीतने के लिए सर्वस्व दाँव लगा देते हैं। जब तक उनकी यह साझेदारी कारगर साबित होती, माफिया अपने बचाव के लिए बैटमैन का रुख "द जोकर"(लेजर) नाम के एक मास्टरमाइंड और अर्धविक्षिप्त अपराधी के साथ भिड़ा देते हैं, जिसे अब गाॅथम शहर में उसके उपद्रवों द्वारा अराजकता जैसी परिस्थिति फैलने से रोकना हैं।https://screenrant.com/the-batman-dceu-villains-bat-family-universe-wrong-part/ The DCEU Keeps Focusing On The Wrong Part Of Batman's Universe 2021-10-24 ScreenRant en-US 2021-10-25 25 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211025143645/https://screenrant.com/the-batman-dceu-villains-bat-family-universe-wrong-part/ dead नाॅलान ने फिल्म की कहानी के अधिकांश हिस्से 1940 की 'द जोकर' और 1988 की ग्राफिक नाॅवेल 'द किलिंग जाॅक' और 'द टू-फेस' हार्वे डेन्ट के लिए 1996 की 'द लाॅन्ग हैलोविन' से प्रभावित होकर आपस में पिरोया है। 'द डार्क नाईट' का नाम 1940 के बैटमैन काॅमिक्स (लेखक बिल फिगर) के पहले सिरिज के तौर पर ली गई है।Marc Tyler Nobleman (2012). Bill the Boy Wonder:The Secret Co-Creator of Batman. Charlesbridge Publishing, U.S. 978-1580892896http://noblemania.blogspot.com/2008/07/what-dark-knight-is-missing.html Noblemania 27 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170813104327/http://noblemania.blogspot.com/2008/07/what-dark-knight-is-missing.html 13 अगस्त 2017 dead फिल्म 'द डार्क नाईट' के काल्पनिक शहर गाॅथम की रूप सरंचना के लिए शिकागो को मुख्य रूप से चुना गया, अधिकांश भाग युनाइटेड स्टेट, युनाइटेड किंगडम और हाँगकाँग में फिल्माया गया। जोकर की अपियरिंस और कई विहंगम एक्शन दर्श्यों के लिए डायरेक्टर क्रिस्टोफर नाॅलान ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग किया हैं। यह फिल्म दिवंगत अभिनेता हिथ लेजर को श्रद्धांजलि दी गई है, जिनका फिल्म के सम्पूर्ण होने के बाद प्रदर्शन होने के छह माह पूर्व जनवरी 22, 2008, को देहांत हो गया। जिसका कारण उनके दैनिक ड्रग के विषैले मिश्रणों को बताया जाता है, मिडिया में इस आकस्मिक खबर का फिल्म दर्शकों पर तत्काल प्रभाव पड़ाl वाॅर्नर ब्रोस. को फिल्म 'द डार्क नाईट' के वायरल मार्केटिंग कार्यक्रम का आरंभिक अवसर मिला, और अभिनेता लेजर कृत 'द जोकर' को ज्यादा हाइलाईट करने के लिए प्रोमोश्नल वेबसाइट और ट्रेलर को विकसित किया। युनाइटेड स्टेट और युनाइटेड किंगडम के सह-निर्माताओं सहयोग से 'द डार्क नाईट' का पहला पर्दापर्ण जुलाई 16, 2008 ऑस्ट्रेलिया में हुआ, फिर जुलाई 18, 2008 उत्तरी अमेरिका में और जुलाई 24, 2008 युनाइटेड किंगडम में। आलोचकों के मनन पर इसे 2000 दशक और सुपरहीरो श्रेणी फिल्मों में अब तक सबसे बेहतरीन फिल्म माना गया।The 50 Best Movies of the Decade (2000–2009) http://www.pastemagazine.com/blogs/lists/2009/11/50-best-movies-of-the-decade-2000-2009.html?p=4 Paste Magazine December 14, 2011 November 3, 2009 https://web.archive.org/web/20171017223108/https://www.pastemagazine.com/blogs/lists/2009/11/50-best-movies-of-the-decade-2000-2009.html?p=4 17 अक्तूबर 2017 liveFilm Critics Pick the Best Movies of the Decade http://www.metacritic.com/feature/film-critics-pick-the-best-movies-of-the-decade Metacritic September 4, 2012 January 3, 2010 https://web.archive.org/web/20170816003541/http://www.metacritic.com/feature/film-critics-pick-the-best-movies-of-the-decade 16 अगस्त 2017 live वहीं वैश्विक तौर व्यावसायिक रूप से इसने 1 बिलियन से अधिक कमाई कर सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म में यह 29वें पायदान पर रही। http://boxofficemojo.com/alltime/world/ All Time Worldwide Box Office Grosses बॉक्स ऑफ़िस मोजो May 22, 2016 https://web.archive.org/web/20100530000224/http://www.boxofficemojo.com/alltime/world/ 30 मई 2010 live वहीं अभिनेता हीथ लेजर को मरणोपरांत उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित श्रद्धांजलि दी गई। Academy Awards Database - ACTOR IN A SUPPORTING ROLE, 2008 http://awardsdatabase.oscars.org/ampas_awards/DisplayMain.jsp?curTime=1393457228470 27 जुलाई 2017 https://archive.today/20140227133250/http://awardsdatabase.oscars.org/ampas_awards/DisplayMain.jsp?curTime=1393457228470 27 फ़रवरी 2014 live सारांश नकाबपोश लुटेरों का गुट गाॅथम शहर के बैंक लुटते है और काम को अंजाम देने बाद एक से दूसरे को दगा देकर मार दिया जाता है। इससे पहले आखिरी लुटेरा बचता, असली 'जोकर' उसे भी मारकर लुट के सारे लेकर फरार हो जाता है। डिस्ट्रिक अटाॅर्नी, हार्वी डेन्ट शहर से इस संगठित अपराध के उन्मूलन के लिए एक कैंपेन(योजना) की अगवाई करता है, ताकि नागरिकों को सुरक्षा दे सकें। गाॅर्डन के जरिए, वह बैटमैन को भी साझेदारी देने की गुज़ारिश करता है,जिसके बदले में गाॅर्डन उन पांच बैंकों का नाम देकर सर्च वारंट जारी करता है, जिनका माफिया से गुप्त करार है। वहीं वेयन इंटरप्राइज के सीईओ ल्युसियस फाॅक्स, चीनी अकाउंटेट लाउ के आधिकारिक रिकॉर्डों पर संदेह होने पर उनकी डील रद्द करते हैं। ब्रुस वेयन भी डेन्ट और रैचेल डाॅव्स की बढ़ती नजदीकी में दखल देने के बहाने उसे डिस्ट्रिक अटाॅर्नी के आगामी चुनाव के लिए फंडरेजर देने की सिफारिश देता हैं। माफिया सरगना मराॅनी, गैम्बाॅल और चेचेन विडियो कांफ्रेंस के जरिए लाउ से उसके बैंकिंग फंड ले जाने और हांगकांग फरार होने से संबंधित बात करते हैं। इसी दरम्यान जोकर मिटिंग में दखल देता है, और कहता कि बैटमैन किसी भी कानून की परवाह किए बगैर उसे ढुंढ़ निकालेगा। इसलिए बेहतरी के लिए वह बैटमैन को मारने और बदले में सबके पैसों का आधा हिस्सा देने की मांग करता हैं। जोकर की अनुचित मांग से बिफराये गैम्बाॅल उसे मारने के लिए शर्त लगाता है, लेकिन आखिर में वह मारा जाता है। और माफिया भी जोकर की मदद लेने का फैसला ले लेते हैं। बैटमैन हांगकांग जाकर लाउ को निकालता है और गाॅथम वापिस लौटकर पुलिस के हवाले करता है। लाउ द्वारा माफिया के खिलाफ गवाही देने बाद डेन्ट उन 549 अपराधियों को हिरासत में डाल देता है। उसी रोज जोकर टीवी पर धमकी देता है कि यदि बैटमैन ने अपनी असलियत नहीं बताई तो वह लोगों की जान ले लेगा। जोकर अपनी योजना मुताबिक कमिश्नर लोयेब और जज सुऱिलो, जिन्होंने माफिया के खिलाफ केस की सुनवाई की थी, उसकी हत्या कर देता है। जोकर डेन्ट की हत्या की कोशिश करता है, लेकिन बीच में बैटमैन यह प्रयास असफल कर देता हैं। जोकर अपनी अगली योजना मेयर एंथोनी गार्सिया की हत्या में लगाता हैं, लेकिन गाॅर्डन उन्हें बचाते हुए खुद शहीद हो जाते हैं। पकड़े गए हत्यारे के जरिए डेन्ट को अगले शिकार रैचेल का पता चलता है। ब्रुस मजबूरन बैटमैन की असलियत बताने का फैसला करता है, लेकिन डेन्ट, ब्रुस के कुछ करने से पहले ही जनता के समक्ष खुद बैटमैन होने का खुलासा करता हैं। डेन्ट को सुरक्षा निगरानी में कस्टडी ले जाया ही जाता हैं कि बीच रास्ते में जोकर अपने हथियारबंद आदमियों के साथ सुरक्षा घेराबंदी तोड़ते हुए उनपर अचानक वार करता है। बैटमैन इस हमले से डेन्ट को बचाने पहुँचता है और गाॅर्डन, जिसने अपनी मौत की अफवाह फैलायी, जोकर को गिरफ्तार कर सलाखों के बीच पहुंचा गाॅर्डन को मेयर द्वारा कमिश्नर पद की पदोन्नति मिलती है। लेकिन जल्द ही गाॅर्डन को रैचेल और डेन्ट के लापता होने की सूचना मिलती है, जिसे पहले ही जोकर द्वारा नियंत्रित पुलिसकर्मी उन्हें अगवा कर लेता है। बैटमैन पुछताछ के लिए जोकर की पिटाई करता है, जो बताता है रैचेल और डेन्ट को अलग-अलग जगह पर विस्फोटकों से घेर उनको बंधक बनाया है। बैटमैन तब रैचेल को और गाॅर्डन अपने सिपाहियों के साथ डेन्ट को निकल पड़ते हैं। पर बैटमैन को जल्द ही समझ आता हैं कि उसे जोकर के दिए उल्टे पते पर, उस बिल्डिंग में डेन्ट मौजुद मिलता है। तभी इमारत में जोरदार धमाके से, डेन्ट का आधा चेहरा जल जाने पर, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। रैचेल को बचाने में गाॅर्डन नाकाम रहता हैं, जोकर इस अफरातफरी के बीच लाउ को छुड़ाकर जेल से भाग जाता है। काॅल्मेन रीज, जो वेयन इंटरप्राइजेज में अकाउंटेट है, जिसे कंपनी की फाईल की जांच के दौरान 'टम्बलर' वाहन के डिजाइन संबंधित कागज मिलते है। और पब्लिक में बैटमैन की असलियत जाहिर करने का प्रचार करता है। उधर जोकर माफिया के मिले पैसों से लाउ को जिंदा जला डालता है, और चेचेन की भी हत्या कर देता है। रीज़ के दावे पर अपना मत रखते हुए, वह कहता है कि अब उसे ये नहीं जानना कि बैटमैन कौन है? जोकर दुबारा टीवी पर अपनी धमकी प्रचारित करता है कि यदि रीज़ को जल्द ना मारा गया तो वह अस्पतालों को तबाह कर देगा, और जल्द ही रीज पब्लिक का निशाना बनता है। गाॅर्डन गाॅथम शहर के हरेक अस्पतालों को खाली करने का निर्देश देता है और रीज़ की सुरक्षा खातिर निकल पड़ता है, जिसे ब्रुस पुलिस वायरलैस की सूचना पर रीज़ को बचा लेता है। जोकर अस्पताल में डेन्ट को ढुंढ़कर, उसे रैचेल की मौत का बदला लेने के लिए उकसाता है। आखिर में अस्पताल को धमाके से बर्बाद कर, बंधकों से भरी बस में जोकर सवार होकर भाग निकलता है। वहीं डेन्ट, रैचेल की मौत के जिम्मेदारों का पता लगाकर, आखिर में मराॅनी को भी मार डालता है। उसी रात, दो फैरीयों (पानी जहाज) में विस्फोटक लदे होने की जानकारी मिलती है; जिनमें से एक में आम नागरिकों को और दूसरे में कैदियों को उनके यथास्थान पर पहुँचाया जा रहा था। जोकर रेडियो पर दोनों जहाज के लोगों से वायदा करता है कि वह आधी रात बीतने से पहले किसी जहाज को नहीं उड़ाएगा, यदि उन्हें बचना हैं तो उनको दूसरे जहाज में लगे विस्फोटकों को धमाका करना होगा। दोनों जहाज के यात्री इसे नकार देते हैं, और तब तक बैटमैन और SWAT टीम, जोकर की बिल्डिंग में छापामारी डाल अन्य बंधकों को बचा लेती है। बैटमैन आखिर में जोकर को धर दबोचता हैं, पर उसके बावजूद वह मक्कारी से कहता है कि उसने डेन्ट को भ्रष्ट कर दिया हैं और अब वही करेगा जो वह चाहेगा। उधर गाॅर्डन उसी जर्जर बिल्डिंग पर पहुंचता है जहाँ रैचेल की मौत हुई थी, और अब वहीं पर डेन्ट बंदूक तानकर गाॅर्डन के परिवार के सहारे अपना बदला पूरा करने को धमकाता हैं। बैटमैन मामला सुलह करने की कोशिश करता है, पर डेन्ट उसे गोली मार देता है। इससे पहले कि डेन्ट सिक्के द्वारा गाॅर्डन के बेटे पर दाँव लगाता, बैटमैन उसे इमारत से धक्के मारकर उसकी जान ले लेता है। डेन्ट की मौत का ईल्जाम बैटमैन अपने सिर ले लेता हैं, और गाॅर्डन से डेन्ट के गुनाहों पर पर्दा डालते हुए उसके आदर्शवादी पहचान बनाए रखने की गुहार करता है। गाॅर्डन अनिच्छा से बैटमैन को भगोड़ा करार देकर उसका पीछा करना पड़ता है। भूमिकाएँ क्रिश्चियन बेल - ब्रूस वेन / बैटमैन माईकल केन - अलफ्रेड पेनीवर्थ हीथ लेजर - द जोकर : एक रहस्यमयी और पागल किस्म का मास्टरमाइंड अपराधी, जो खुद को "तबाही का फरिश्ता" कहता है, वह अपनी ज्यादातर ताकत गाॅथम में आतंक फैलाने और इसे पूरी तरह अराजकता में गिराने का इरादा रखता है। जुलाई 2006 को अभिनेता लेजर पर सहमति बनाने से पहले, पाॅल बेटैनी, [20] लैची हल्म, [21] एड्रियन ब्राॅडी, [22] स्टीव कैरेल,[23] और राॅबिन विलियम्स [24] ने सार्वजनिक तौर पर इस भूमिका के लिए उत्सुकता दर्शायी थी। हाँलाकि, नोलान पूर्व में अपने पिछले प्रोजेक्ट पर (जिनमें लेजर को बैटमैन बिगेन्स में बैटमैन की मुख्य भूमिका के लिए बतौर आमंत्रण दिया था, पर आगे ऐसा हो न सका) लेजर के साथ काम करना चाहते थे, और लेजर की सहमति के बाद ही वे किरदार के विनाशकारी मनोभावों के व्याख्या समझने को तैयार हुए। [25] जब लेजर ने फ़िल्म 'बैटमैन बिगेन्स' को देखा, तो उनको एहसास हो गया कि उन्हें अपने किरदार के लिए फ़िल्म की टोन के मुताबिक ही तैयारियां करनी पड़ेगी: [26] उन्होंने अपने किरदार जोकर के मुखातिब यही बयान दिया कि "यह बहुत ही विकृत मानसिकता वाला, विस्तृत रूप से धात्तक, एकांकी जीवनशैली के बावजूद बेहूदे मसखरी करनेवाला शख्स है, जो दूसरों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है " [27] आखिरकार फ़िल्म में, जोकर के अनुसार वह सिर्फ जुर्म के जरिए सामाजिक उसूलों को बिगाड़ना चाहता हैं और अपना वजूद साबित करते हुए वह बैटमैन तक से भिड़ जाता है। अपनी भूमिका की तैयारी के लिए, लेजर ने कुछ माह एक होटल रूम में एकांत रहे, जहाँ उन्होंने बड़े व्यवस्थित ढंग से किरदार के हाव-भाव, आवाज, और व्यक्तित्वों को उभारा और एक विडियो डायरी भी बनाई, जिनमें वह जोकर के विचार और एहसास को जरूरत अनुसार रिकाॅर्डिंग भी कराई [17][28] पर शुरुआती स्तर पर दिक्कतें आने पर, लेजर को अपनी आवाज टिम बर्टन की बैटमैन फ़िल्म (1989) में जैक निकोल्सन अभिनीत जोकर की शैली के समान महसूस हुई।[27][28] हाँलाकि उन्हें कुछ ग्राफिक नाॅवेल जैसे "बैटमैन : द किलिंग जोक" और "आर्खम एसाय्लम : ए सिरियस हाउस ऑन सिरियस अर्थ" दी गई थी, जिनको वह "पढ़ने की कोशिश के बाद फौरन रख भी देते हैं।" [26] लेजर एक साइको काॅमेडी-ड्रामा फ़िल्म "ए क्लाॅकवर्क ऑरेंज" और अभिनेता सिड विक्यिस के बारे कहते हैं "यह महज मेरे और क्रिश्चियन (बेल) की शुरुआत भर थी। जिनमें कल्पना की उड़ान भरते हूए हम एक अलग ही दुनिया पहुँच चुके थे।" [29] [30] गैरी ऑल्डमैन - लेफ्टिनेंट जेम्स 'जिम' गाॅर्डन एराॅन एक्हार्ट - हार्वी डेन्ट/द टु-फेस मैगी गिलेनहाॅल - रैचेल डाॅव्स माॅर्गन फ्रीमैन - ल्युसियस फाॅक्स मोनिक़े गैब्रियला कर्नेन - डिटेक्टिव एना रमिरेज़ राॅन डीन - डिटेक्टिव माईकल वर्ट्ज़ नेस्टर कार्बाॅनेल - मेयर एंथोनी गार्सिया चिन हेन - लाउ: चाईनीज एलएसआई हाॅल्डिंग का एकाउंटेंट एरिक राॅबर्ट्स - सैल मराॅनी: एक इटालियन माफिया बाॅस जो कार्माईन फेल्काॅन के हटने के बाद अंडरवर्ल्ड का नया सरगना बनता है। अभिनेता बाॅब हाॅस्कीन्स और जेम्स गैन्डाॅल्फीनी ने बकायदा इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। रिची काॅस्टर - द चेचेन: एक चेचेन माफिया बाॅस जो नशीले ड्रग का अवैध कारोबार करता है। एंथोनी माईकल हाॅल - माईक एंगल: गाॅथम केबल के न्युज रिपोर्टर जिसे जोकर ने हाॅस्पिटल तबाह होने बाद अगवा कर लिया और उसी की योजना पर गाॅथम में अराजकता का माहौल रचने के लिए टीवी पर ब्राॅडकास्टिंग में इस्तेमाल किया। केथ स्ज़ेराबजका - डिटेक्टिव गेरार्ड स्टीफन्स: गाॅर्डन की युनीट के एक ईमानदार अफसर जिसे जोकर ने पुलिस स्टेशन से भाग निकलने के लिए अपना बंधक बनाया। जाॅशुआ हार्टो - काॅल्मेन रीज़: मेलिण्डा मैक्ग्राॅ - बार्बारा गाॅर्डन: जिम गाॅर्डन की पत्नी, जिसे उसके लेफ्टिनेंट बनने तक उसके तमाम जोखिम भरे फैसले की "पागलपन" पर फिक्र होती है। नैथन गेम्बल - जेम्स गाॅर्डन, जुनियर: जिम गाॅर्डन का दस वर्षीय बेटा, जिसे बैटमैन तब टु-फेस के हाथों जान बचाता है, जब टु-फेस उसे अपनी जिंदगी में सबसे अहम शख्स को चुनने के लिए धमकाता है। माईकल जय व्हाईट - गेम्बाॅल: एक नाइजीरियाई माफिया बाॅस जो अवैध जुए और जबरन वसूली का कारोबार करता है, जिसने जोकर द्वारा बेज़्जती होने पर उसके सर जान लेने का इनाम रखता है, लेकिन आखिर में मारा जाता है। डेविड बैनर ने इस रोल के लिए बतौर ऑडिशन भी दिया था। [54] काॅलिन मैकफार्लेन - कमिश्नर गिलैन लाॅएब: गाॅथम पुलिस कमिश्नर जिनकी हत्या जोकर के हाथों होती है। [55] फ़िल्म के अन्य सहायक भूमिकाओं में शामिल है; निडिया राॅड्रीग्युज़ टेरासिना - जज जैनेट सुरिलो, टाॅम "टिनी" लिसर, जुनियर, एक कैदी जिसे विस्फोटक लगे जहाज से ले जाया है। विलियम फिचनर - गाॅथम नेश्नल बैंक के मैनेजर और सिलैन मर्फी - डाॅक्टर जाॅनाथन क्रैन/स्केयरक्रो की कैमियो रोल में, जो पिछली फ़िल्म में बैटमैन के हाथों छुट जाता हैं।[56] अन्य सहयोगी भूमिकाओं में संगीतकार ड्वाईट याॅकैम को भी मैनेजर या भ्रष्ट ऑफिसर की मेहमान भूमिका के लिए न्यौता दिया गया था, लेकिन अपने एलबम ड्वाईट सिंग्स बक में व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंकार कर दिया। [57] अन्य कैमियो रोल में युनाइटेड स्टेट के सिनेटर पैट्रिक लिहाय को चुना गया, जो स्वंय बैटमैन काॅमिक्स के प्रशंसक रहें हैं और 1997 की फ़िल्म "बैटमैन एण्ड राॅबिन" में अतिरिक्त अतिथि भूमिका के अलावा बैटमैन: द एनिमेटेड सिरिज में आवाज दे चुके थे। पैट्रिक की भूमिका ब्रुस की फंडरेजर पार्टी में दखल देनेवाले जोकर और उसके गुर्गों के लिए थी जिनमें वे कहते हैं "हम गुण्डों की धमकियों से नहीं डरते।"[58] मैट स्कीबा, जो शिकागो के पंक बैंड एल्कालाईन ट्रियो के शीर्ष गायक है, उनकी भी फ़िल्म में छोटी सी भूमिका थी। [59] कलाकार चरित्रWorld अभिनेता मूलIndia हिन्दी डबिंगब्रुस वेन/बैटमैनक्रिश्चियन बेलसमय राज ठक्करअल्फ्रेड पेनिवर्थमाइकल केनशाहनवाज प्रधानजोकरहीथ लेजर †आशिएश रॉयजेम्स गॉर्डनगेरी ओल्डमनललित अग्रवाल हार्वी डेंटएराॅन एकहार्टराहुल सेठरेचल डॉसमैगी जिलएनहाल ---लुशियस फॉक्स।मॉर्गन फ्रिमैनउदय सबनीसलाउचिन हानअमर बबरिया हिन्दी डबिंग कर्मचारी डब संस्करण जारी करने का वर्ष: २००८ मीडिया: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/टेलीविज़न द्वारा निर्देशित: एलिज़ा लुईस अनुवाद: ???? समायोजन: ???? उत्पादन: मेन फ़्रेम सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशंसhttp://www.mainframeindia.in/portfolio.html Main Frame Software Communications mainframeindia.in 2011 2013-10-25 https://web.archive.org/web/20131029184653/http://www.mainframeindia.in/portfolio.html 29 अक्तूबर 2013 dead सन्दर्भ श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में श्रेणी:2008 की फ़िल्में श्रेणी:द डार्क नाइट ट्राइलॉजी