411 REFERENCE · Wikipedia
शान राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शान राज्यရှမ်းပြည်နယ်Shan State MyanmarShan.png तौन्गयी १,५५,८०१.३ ५८,२४,४३२ २०१४ ३७ ज़िले ? शान, बर्मी
शान राज्य (बर्मी: ရှမ်းပြည်နယ်) बर्मा के पूर्व में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तर में कचिन राज्य और चीन का युन्नान प्रान्त, पूर्व में लाओस और दक्षिण में थाईलैण्ड स्थित है। शान राज्य बर्मा की सबसे बड़ी प्रशासनिक ईकाई है और इसमें देश का लगभग एक-चौथई क्षेत्रफल सम्मिलित है। इस राज्य का नाम यहाँ रहने वाले शान समुदाय पर पड़ा है।Maung Htin Aung (1967). A History of Burma. New York and London: Cambridge University PressWai Moe (2009-04-09). "Shan State ‘Extremely Unstable’: Researchers https://web.archive.org/web/20090411145410/http://www.irrawaddy.org/article.php?art_id=15463 11 अप्रैल 2009 ". The Irrawaddy.
यह बर्मा का पूर्वी सीमांत प्रदेश है। इसकी राजधानी तौन्गयी (Taunggyi) है। इस प्रांत में ३,००० फुट औसत ऊँचाई वाले शान पठार हैं। यहाँ की मुख्य चट्टान नीस है। राज्य में कुछ जवाहरातों की खानें भी हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५ इंच से ५० इंच तक है। यहाँ धान, कपास, वोस्ते तथा तरकारियों की खेती होती है। रंगून एवं माण्डले रेल लाइन द्वारा लाशो आदि मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सकता है।
इन्हें भी देखें
शान लोग
बर्मा
सन्दर्भ
श्रेणी:शान राज्य
श्रेणी:बर्मा के राज्य
श्रेणी:म्यान्मार