411 REFERENCE · Wikipedia
जेफर्सन सिटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
250px|right|thumb|जेफर्सन नगर का एक दृष्य
जेफर्सन नगर संयुक्त राज्य अमेरीका के, मिज़ूरि (Misouri) राज्य की राजधानी है, जो मिज़ूरि नदी के दक्षिणी किनारे पर 625 फुट की ऊँचाई पर, सेंट लुई शहर से 110 मील पश्चिम स्थित है। स्थिति : 38डिग्री 38' उo अक्षांश तथा 92o 15' पo देशान्तर। इसका नाम अमरीका के तृतीय राष्ट्रपति टामस जेफर्सन की स्मृति में रखा गया है। यहाँ तीन प्रमुख सड़कों, मिज़ुरि पैसिफिक रेल मार्ग तथा वायु यातायात की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। प्रदेश का यह राजनीतिक केंद्र होने के साथ ही व्यापार एवं उद्योग का भी बड़ा केंद्र है। यहाँ की प्रमुख उद्योग जूते, पोशाक, फर्निचर, ईटें, पुस्तकें तथा प्लास्टिक निर्माण के हैं। यहाँ अन्न, आटा, घी, दूध तथा तेल संबंधी व्यवसाय भी होते हैं।
यहाँ का 'स्टेट कैपिटोल' संगमरमर निर्मित भव्य भवन है। यहाँ 'स्टेट ऑफिस बिल्डिंग', 'एक्ज़ेक्यूटिव मैंशन' 'स्टेट हाइ-वे कमीशन', 'मिज़ुरि सुप्रीम कोर्ट' तथा अन्य भव्य भवन हैं। 1886 ईo में नीग्रो जाति के लिये स्थापित यहाँ का लिंकन विश्वविद्यालय विख्यात है। यहाँ की 'ला लाइब्रेरी' में देश के कानून संबंधी ग्रंथों आदि का सर्वोत्तम संग्रह है। इसके साथ ही सार्वजनिक पुस्तकालय तथा 'कोल काउंटी हिस्टॉरिकल सोसाइटी' भी हैं।
जेफर्सन नामक अन्य छोटे छोटे शहर आईओवा, विसकॉनसन, टेक्सैस आदि प्रदेशों में काउंटी केंद्रों के रूप में हैं। इसी नाम की एक छोटी नदी मॉर्न्टना प्रदेश में तथा एक पहाड़ ओरेगॉन प्रदेश में हैं।
बाहरी कड़ियाँ
City of Jefferson City
Jefferson City Convention and Visitor's Bureau
Old Munichburg
Missouri River Regional Library - Public Library
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के नगर