411 REFERENCE · Wikipedia
ग्वालियर जंक्शन रेलवे स्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्वालियर जंक्शन मुख्य स्टेशन जंक्शन ऐतिहासिक File:Gwalior Railway station - panoramio.jpg ग्वालियर जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्रवेश द्वार। रेसकॉर्स रोड, ग्वालियर भारत 26 12 58 N 78 10 55 E inline नई दिल्ली-चेन्नई मुख्य रेलमार्ग 1, 2, 3, 4 (बड़ी लाइन),5 (छोटी लाइन)2 बड़ी लाइन प्रस्तावित 6 बड़ी लाइन1 छोटी लाइन GWL भारतीय रेलवे झांसी प्रभाग, उत्तर मध्य रेलवे India#India Madhya Pradesh ग्वालियर
ग्वालियर रेलवे स्टेशन (प्रस्थापित वीर महादजी सिंधिया ग्वालियर जंक्शन) (स्टेशन कोड: GWL), मध्य प्रदेश राज्य में ग्वालियर नगर का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यह उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित है, और झाँसी प्रभाग के अन्तर्गत आता है।http://indiarailinfo.com/station/map/gwalior-junction-gwl/740 Gwalior Junction India Rail Info 26 December 2012 https://web.archive.org/web/20130130160051/http://indiarailinfo.com/station/map/gwalior-junction-gwl/740 30 जनवरी 2013 live
ग्वालियर भारतीय रेलवे के उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख वाणिज्यिक रेलवे स्टेशनों में से एक है, जिसका जोनल मुख्यालय इलाहाबाद में स्थित है। स्टेशन ने 1987, 1988, 1989 और 1992 में स्वच्छ बुनियादी ढांचे के लिए भारतीय रेलवे से पुरस्कार भी जीते हैं। एक्सप्रेस गाड़ियाँ जैसे कि गतिमान एक्सप्रेस, भारत में सबसे तेज़, भोपाल एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी, ह. निजामुद्दीन जबलपुर एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और लगभग १६५ ट्रेनें (अप और डाउन ट्रैक दोनों पर) ग्वालियर में रुकती हैं और १२ ट्रेनें ग्वालियर से निकलती हैं।
जंक्शन
ग्वालियर जंक्शन ४ महानगरों सहित देश के सभी हिस्सों में ट्रेन सेवाओं के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। मुंबई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता (हावड़ा), चेन्नई, उज्जैन, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम (कोच्चि), इंदौर, अहमदाबाद, जबलपुर, जम्मू, लखनऊ, भोपाल, बैंगलोर, जयपुर, उदयपुर, देहरादून और अन्य प्रमुख नगरों के लिए सीधी ट्रेनें हैं। ग्वालियर सबसे महत्वपूर्ण और लंबी दूरी की ट्रेनों में सेवा देने वाला मुख्य स्टेशन है। नगर की सीमा के भीतर दो अन्य स्टेशन हैं, जिनका नाम बिरला नगर, सिथौली, ग्वालियर पश्चिम में स्थित रायरू, भद्रोली, नौगांव, संदलपुर है। ये स्टेशन अन्य स्टेशनों से जुड़ते हैं और ग्वालियर को आसपास के नगरों और गाँवों से जोड़ने वाली छोटी दूरी की ट्रेनों की सेवा भी देते हैं।
नगर के भीतर अन्य छोटी लाइन (नैरो-गेज) स्टेशन हैं, जिनका नाम घोसीपुरा, मोतीझील, मिलवाली है। ग्वालियर जंक्शन भारत में दिल्ली और मुंबई के बीच सबसे लंबी कार्यात्मक बडी लाइन (ब्रॉड-गेज) पर स्थित है।Madhya Pradesh Rail Network Map https://www.mapsofindia.com/maps/madhyapradesh/madhyapradeshrails.htm#targetText=Gwalior%20comes%20in%20India's%20longest,line%20between%20Delhi%20and%20Mumbai. www.mapsofindia.com 9 अक्टूबर 2019 https://web.archive.org/web/20190421181442/https://www.mapsofindia.com/maps/madhyapradesh/madhyapradeshrails.htm#targetText=Gwalior%20comes%20in%20India's%20longest,line%20between%20Delhi%20and%20Mumbai. 21 अप्रैल 2019 live
अंगूठाकार|ग्वालियर जंक्शन पर एक सूचना पटल
संयोजकता
thumb|right|280px|ग्वालियर जंक्शन का दृश्य।
ग्वालियर जंक्शन भारत के कई औद्योगिक और महत्वपूर्ण नगरों जैसे नई दिल्ली, विजयवाड़ा, भोपाल, लखनऊ, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता, जम्मू, आगरा, पुरी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, अमृतसर, देहरादून और तिरुवनंतपुरम से सीधे ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है।
ग्वालियर जंक्शन चार ब्रॉड-गेज मार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है:
आगरा-नई दिल्ली को
झांसी-भोपाल को
गुना-उज्जैन को
ग्वालियर से बिरलानगर-भिंड- एटावा
ग्वालियर जंक्शन से ग्वालियर लाइट रेलवे नामक एक छोटी लाइन (नैरो-गेज) मार्ग संचालित है।
सबलगढ़-श्योपुर को
ट्रैनें
thumb|right|280px|ग्वालियर जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म 1।
ग्वालियर जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें:भारतीय रेलवे https://erail.in/info/gwalior-railway-station-GWL/22670 erail.in 9 अक्टूबर 2019 https://web.archive.org/web/20190606095113/https://erail.in/info/gwalior-railway-station-GWL/22670 6 जून 2019 dead
ग्वालियर-इन्दौर एक्सप्रेस -11126
ग्वालियर-पुणे एक्सप्रेस -11102
भोपाल इन्टरसिटी -12198
बुन्देलखंड एक्सप्रेस -11107
चम्बल एक्सप्रेस -12176
ग्वालियर-बरौनी मेल -11124
ग्वालियर-लोकमान्यतिलक स्पेशल -01016
गोंडा सुशासन एक्सप्रेस -11111
छोटी लाइन
ग्वालियर-सबलगढ़ पैसेंजर
ग्वालियर-श्योपुर पैसेंजर
ग्वालियर-सबलगढ़ पैसेंजर
सन्दर्भ
श्रेणी:झाँसी रेलवे मंडल
श्रेणी:मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशन
श्रेणी:ग्वालियर
श्रेणी:ग्वालियर के रेलवे स्टेशन