411 REFERENCE · Wikipedia
पैठण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पैठण (Paithan) भारत के महाराष्ट्र राज्य के छत्रपती संभाजीनगर ज़िले से ५०किलोमीटर पर स्थित एक शहर है। यह स्थान महाराष्ट्र के महान सन्त एकनाथ महाराज का जन्मस्थल और समाधिस्थल है साथ ही [ । पैठण गोदावरी नदी के किनारे बसा शहर है जिसका प्राचीन नाम प्रतिष्ठान हुआ करता था जो सातवाहन राजवंश का था। यह स्थान काफी समय से आध्यात्मिक लोगो के संबंध में रहा है जैसे कि चांगदेव महाराज,संत ज्ञानेश्वर,सोपान,निवृत्ती,मुक्ताबाई,संत भानुदास इत्यादी।
== विवरण इतिहास ==
पैठन पहले प्रतिष्ठान नामक नगरी के नाम से जाना जाता था और उसके उपरांत यह पिष्टपुर नाम से जाना जाने लगा। यह सातवाहन राजवंश के प्रथम शासक की राजधानी थी, जिनका राजवंश दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक चला था।प्राचीन काल से पैठण जो पहले प्रतिष्ठानपुरा के नाम से भी जाता था बहुत उतार चढ़ाव हुए थे ।लंबे समय तक यह स्थान अस्तित्व में रहने की वजह से यहा पर बड़े राजवंश और राजनायिको की गद्दीया बदली है। पैठण शहर स्थान लंबे समय तक यादव काल के अधीन था जो अत्यधिक उन्नत सभ्यता थी।
== इन्हें भी देखें ==
औरंगाबाद ज़िला, महाराष्ट्र
== सन्दर्भ ==