411 REFERENCE · Wikipedia
जेफ़री एपस्टीन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Jeffrey Epstein
जेफ़री एपस्टीन Jeffrey Epstein mug shot.jpg 2006 का चित्र 1953 1 20 न्यूयॉर्क नगर, सयुंक्त राज्य 2019 8 10 1953 1 20 Procuring a child for prostitution; sex trafficking Thirteen months (2008)
जेफ़री एडवर्ड एपस्टीन (20 जनवरी, 1953 - 10 अगस्त, 2019) अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी था। न्यूयॉर्क शहर में जन्मे और पले-बढ़े जेफ़री ने कॉलेज की डिग्री न होने के बावजूद डाल्टन स्कूल में एक गणित शिक्षक के रूप में अपना पेशेवर जीवन शुरू किया। 1976 में स्कूल से निकाले जाने के बाद, उन्होंने बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में प्रवेश किया। अपनी खुद की फर्म शुरू करने से पहले बियर स्टर्न्स में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया। जेफ़री ने एक कुलीन सामाजिक दायरा बनाया और कई महिलाओं और बच्चों को लाना शुरू किया, जिनका उसने और उसके सहयोगियों ने यौन शोषण किया।
2005 में, एक माता-पिता ने रिपोर्ट की कि जेफ़री एपस्टीन ने उनकी 14 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया है।Who was Jeffrey Epstein? The disgraced financier with powerful associates https://www.bbc.com/news/world-us-canada-48913377 3 जुलाई 2024 en बीबीसी 8 जुलाई 2019 फ्लोरिडा के पाम बीच में पुलिस ने जांच शुरू की। 2008 में फ्लोरिडा राज्य की एक अदालत ने जेफ़री को वेश्यावृत्ति के लिए एक बच्चे को लाने और एक वेश्या को प्रलोभन देने का दोषी पाया। उसे एक विवादास्पद फैसले के रूप में केवल इन दो अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया और उसने लगभग 13 महीने हिरासत में काटे।Jeffrey Epstein's Sex Offender Plea Deal Must Stand, Federal Prosecutors Say https://www.npr.org/2019/06/25/735804464/jeffrey-epsteins-sex-offender-plea-deal-must-stand-federal-prosecutors-say en 3 जुलाई 2024
जेफ़री एपस्टीन को 6 जुलाई, 2019 को फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क में नाबालिगों की यौन तस्करी के संघीय आरोपों पर फिर से गिरफ्तार किया गया। अगस्त, 2019 को जेल की कोठरी में उनकी मृत्यु हो गई।नाबालिगों से रेप की सजा काट रहा था अमेरिकी अरबपति, जेल में सुसाइड https://www.aajtak.in/world/story/jeffrey-epstein-dies-in-apparent-suicide-in-new-york-jail-954087-2019-08-11 3 जुलाई 2024 आज तक 11 अगस्त 2019 hi मेडिकल परीक्षक ने कहा कि उनकी मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से हुई थी। चूंकि जेफ़री की मृत्यु ने उनके खिलाफ आपराधिक आरोपों को आगे बढ़ाने की संभावना को समाप्त कर दिया था। इसलिए एक न्यायाधीश ने 29 अगस्त, 2019 को सभी आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया।
सन्दर्भ
*
श्रेणी:अमेरिका के लोग
श्रेणी:यौन अपराध
श्रेणी:२०१९ में निधन
श्रेणी:1953 में जन्मे लोग