Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आदि बद्री (उत्तराखंड)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आदि बद्री (उत्तराखंड) अन्य उपयोग आदि बद्री (बहुविकल्पी) thumb|आदि बद्री आदि बद्री हल्द्वानी मार्ग पर कर्णप्रयाग से 17 किलोमीटर दूर तथा चांदपुर गढ़ी से 3 किलोमीटर दूर है।Ganga A. B. P. उत्तराखंड: पांडवों ने कराया था 16 मंदिरों का निर्माण, अब बचे 14, तस्वीरों में देखिए ये खास जगह https://www.abplive.com/photo-gallery/states/up-uk-uttarakhand-17-km-from-karnaprayag-adi-badri-dham-ancient-temple-kali-shaligram-beautiful-statue-of-god-ann-2367674 www.abplive.com 26 मार्च 2023 hi इसका निकटवर्ती तीर्थ है कर्णप्रयाग। चांदपुर गढ़ी से 3 किलोमीटर आगे जाने पर आपके सम्मुख अचानक प्राचीन मंदिर का एक समूह आता है जो सड़क की दांयी ओर स्थित है। किंबदंती है कि इन मंदिरों का निर्माण स्वर्गारोहिणी पथ पर उत्तराखंड आये पांडवों द्वारा किया गया। यह भी कहा जाता है कि इसका निर्माण 8वीं सदी में शंकराचार्य द्वारा हुआ। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षणानुसार के अनुसार इनका निर्माण 8वीं से 11वीं सदी के बीच कत्यूरी राजाओं द्वारा किया गया। कुछ वर्षों से इन मंदिरों की देखभाल भारतीय पुरातात्विक के सर्वेक्षणाधीन है। मूलरूप से इस समूह में 16 मंदिर थे, जिनमें 14 अभी बचे हैं।3 युगों तक यहीं रहे थे भगवान विष्णु, कलयुग शुरू होते ही चले गए थे बद्रीनाथ धाम https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/chamoli-aadi-badri-temple-of-lord-vishnu-is-older-then-badrinath-dham-3746738.html News18 हिंदी 18 सितम्बर 2021 hi जून 2026 InternetArchiveBot प्रमुख मंदिर भगवान विष्णु का है जिसकी पहचान इसका बड़ा आकार तथा एक ऊंचे मंच पर निर्मित होना है। एक सुंदर एक मीटर ऊंचे काली शालीग्राम की प्रतिमा भगवान की है जो अपने चतुर्भुज रूप में खड़े हैं तथा गर्भगृह के अंदर स्थित हैं। आदि बद्री मंदिर के कपाट पौष माह के लिए बंद किये जाते है तथा मंदिर के कपाट मकर संक्रांति के दिन खोले जाते है।खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, भारी बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे https://www.jansatta.com/national/badrinath-kapat-opens-amid-heavy-snowfall-in-uttarakhand/2780512/ Jansatta 27 अप्रैल 2023 hiAdi Badri Mandir: जयकारों के साथ पौष माह के लिए आदिबदरी मंदिर के कपाट बंद, अब मकर संक्रांति को खुलेंगे https://www.amarujala.com/dehradun/adi-badri-temple-doors-closed-for-winters-2022 26 जुलाई 2023 Amar Ujala hi इसके सम्मुख एक छोटा मंदिर भगवान विष्णु की सवारी गरूड़ को समर्पित है। समूह के अन्य मंदिर अन्य देवी-देवताओं यथा सत्यनारयण, लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, चकभान, कुबेर (मूर्ति विहीन), राम-लक्ष्मण-सीता, काली, भगवान शिव, गौरी, शंकर एवं हनुमान को समर्पित हैं। इन प्रस्तर मंदिरों पर गहन एवं विस्तृत नक्काशी है तथा प्रत्येक मंदिर पर नक्काशी का भाव उस मंदिर के लिये विशिष्ट तथा अन्य से अलग भी है। यहां अब भी पूजा होती है तथा विष्णु मंदिर की देखभाल चक्रदत्त थपलियाल करते हैं जो पास ही थापली गांव के रहने वाले हैं।थापली गांव के ब्राह्मण पिछले करीब सात सौ वर्षों से इस मंदिर के पुजारी हैं। सन्दर्भ श्रेणी:कर्णप्रयाग श्रेणी:मन्दिर श्रेणी:विष्णु अवतार मन्दिर श्रेणी:विष्णु मन्दिर श्रेणी:विष्णु अवतार