Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

धार्मिक पर्व

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

धार्मिक पर्व वह उत्सव या त्योहार होते हैं जो किसी धर्म, आस्था या परंपरा के विशेष महत्व के अवसर पर मनाए जाते हैं। ये पर्व धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण होते हैं।https://www.clearias.com/cultural-significance-of-religious-festivals-in-india/ Cultural significance of religious festivals in India - ClearIAS Riyas Atheena Fathima 2023-02-01 en-US 2025-10-02 परिभाषा धार्मिक पर्व किसी धर्म में मान्य किसी घटना, देवता, प्राकृतिक चक्र, या ऐतिहासिक घटना के सम्मान में मनाया जाता है। इन पर्वों का उद्देश्य धार्मिक आस्था को जीवित रखना, समाज में भाईचारा बढ़ाना और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना होता है। विशेषताएँ धार्मिक पर्व किसी धार्मिक कथा, देवता, या घटना पर आधारित होते हैं। ये आमतौर पर वर्ष में एक या अधिक बार मनाए जाते हैं। धार्मिक पर्वों के अवसर पर लोग पूजा-अर्चना, व्रत, उपवास, और अन्य अनुष्ठान करते हैं। इन अवसरों पर सामाजिक कार्यक्रम, मेलों और सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं। प्रमुख धार्मिक पर्व हिन्दू धर्म दीपावली - अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक। होली - रंगों का त्योहार, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक। नवरात्रि - माँ दुर्गा की पूजा का नौ दिन का पर्व। इस्लाम ईद-उल-फित्र - रमजान के उपवास के अंत में मनाया जाता है। ईद-उल-अज़हा - हज के अवसर पर कुर्बानी का पर्व। ईसाई धर्म क्रिसमस - यीशु मसीह के जन्मदिन का पर्व। ईस्टर - यीशु मसीह के पुनरुत्थान का पर्व। सिख धर्म गुरुपर्व - गुरुजी के जन्म या प्रकाशोत्सव का पर्व। महत्व धार्मिक पर्व लोगों को अपने धर्म और परंपरा के प्रति जागरूक करते हैं। यह सामाजिक समरसता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का माध्यम भी होते हैं। देखें भी धार्मिक विधि त्यौहार संदर्भ श्रेणी:धार्मिक पर्व श्रेणी:त्यौहार