411 REFERENCE · Wikipedia
विवेक भटनागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विवेक भटनागर ने कविता, कहानी, व्यंग्य, लघुकथा, गीत, गजल आदि सभी विधाओं में लेखन किया है, लेकिन उनकी पहचान समकालीन हिंदी गजल के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर के रूप में है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बंथरा, लखनऊ में 11 जनवरी, 1968 को हुआ। बचपन बुंदेलखंड में बीता। सरस्वती विद्या मंदिर अतर्रा, बांदा तथा चित्रकूट इंटर कालेज, कर्वी, बांदा से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने 1988 में स्नातक किया और कानपुर विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में परास्नातक। उन्होंने 1987 में इनफारमेटिक्स कंप्यूटर सिस्टम्स से एडवांस डिप्लोमा इन साफ्टवेयर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट का कोर्स भी पूरा किया।
बचपन से ही कविता-कहानी पढ़ने और लिखने में रुचि जाग्रत हुई। स्कूल की पत्रिका से लेखन की शुरुआत राष्ट्रीय पत्रों और पत्रिकाओं में लेखन तक पहुंची। कविता, कहानी, व्यंग्य और लघुकथाओं के बाद उन्होंने गजल की ओर रुख किया। शायर कृष्ण बिहारी नूर से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होंने गजल लिखना आरंभ किया और हिंदी गजल के महत्वपूर्ण रचनाकार बने।महेंद्र अवधेश सितंबर, 2003 जरूरी है युगबोध : विवेक भटनागर समाचार सारांश
विवेक भटनागर की गजलें 1990 से प्राय: सभी समाचार-पत्रों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। उनकी गजलों में विविध प्रकार की अनुभूतियां दिखाई पड़ती हैं। उनकी गजलों में प्रेम गहरे अर्थों में दिखाई देता है, वहीं सामाजिक, राजनैतिक विसंगतियों के प्रति आक्रोश के साथ-साथ अध्यात्म की गहरी अनुभूतियां भी दिखाई देती हैं।
उनके दो गजल संग्रह गांव में कठपुतलियों के और मेरी गजले भी सांस लेती हैं प्रकाशित हैं।