411 REFERENCE · Wikipedia
एनवीडीए
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एनवीडीए माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करने वाला एक ओपन सोर्स पटल पाठक सॉफ्टवेयर है। यह पटल में उल्लिखित जानकारियों की प्रतिपुष्टि सिंथेटिक स्पीच में एवं ब्रेल प्रदान करता है। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से दृष्टिबाधित व्यक्ति भी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले कम्प्यूटर को प्रयोग कर सकते हैं।
यह हिंदी एवं अंग्रेजी सहित 35 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसका लेटेस्ट वर्जन छायाचित्रों का वर्णन भी कर सकता है। यह बिना कम्प्यूटर में इंस्टॉल किये सीधे यू. एस. बी. से भी प्रयोग किया जा सकता है।
यह एन. वी. एक्सेस द्वारा विकसित किया है, इसे
www.nvaccess.org से मुफ़्त में डाउनलोड किया जा सकता है।