Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फॉल (2022 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फॉल / Fall Fall (2022 film).jpg स्कॉट मान स्कॉट मान जोनाथन फ्रैंक ग्रेस कैरोलिन करी वर्जीनिया गार्डनर मेसन गुडिंग जेफरी डीन मॉर्गन रॉब हॉल 2022 8 12 संयुक्त राज्य 107 मिनट संयुक्त राज्य यूनाइटेड किंगडमhttps://letterboxd.com/film/fall-2022/details/ Fall (2022) letterboxd.com 6 सितंबर 2022 अंग्रेज़ी $30 लाख $2.1 करोड़ फॉल (Fall; अर्थ: गिरना) अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी फ़िल्म है। इसे स्कॉट मान द्वारा निर्देशित किया गया है। कहानी उन्होंने और जोनाथन फ्रैंक ने लिखी है। ग्रेस कैरोलिन करी, वर्जीनिया गार्डनर, मेसन गुडिंग और जेफरी डीन मॉर्गन इसमें अभिनेता हैं। यह फिल्म दो महिलाओं की कहानी है जो 2,000 फुट (610 मीटर) ऊंचे टेलीविजन प्रसारण टावर पर चढ़ जाती हैं। फिर वह उसके ऊपर ही फंस जाती हैं।Kanter Jake 2023-03-17 'Fall' Sequel In The Works After Vertigo-Inducing Thriller Becomes Surprise Netflix Hit https://deadline.com/2023/03/fall-netflix-how-made-sequel-coming-1235302823/ 2023-03-18 Deadline en-US इसे लायंसगेट फिल्म्स द्वारा 12 अगस्त, 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका में सिनेमाघरों में जारी किया गया था। यह बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। 30 लाख डॉलर के बजट के मुकाबले इसने दुनिया भर में 2.1 करोड़ डॉलर की कमाई की। इसे अधिकतर सकारात्मक समीक्षा मिली हैं।Horror Film Fall Getting Sequel Following Streaming Popularity https://comicbook.com/horror/news/fall-movie-sequel-streaming-scott-mann-virginia-gardner-grace-caroline-currey/ 2023-03-18 comicbook.comVillei Matt 2023-03-17 'Fall' Sequel in the Works After Surprise Success in 2022 https://collider.com/fall-movie-sequel-in-development/ 2023-03-18 Collider en कहानी सारांश दो सच्चे दोस्त बेकी और हंटर, बेकी के पति डैन के साथ पर्वतारोहण कर रहे होते हैं। उसका पैर फिसल जाता है और वह गिरकर मर जाता है। एक साल बाद, बेकी ने पर्वतारोहण करना छोड़ दिया है और शराब की लत में पड़ गई है। उसने खुद को अपने पिता, जेम्स से भी अलग कर लिया है। क्योंकि वह कहते हैं कि डैन उसके लिए सही आदमी नहीं था। डैन की मृत्यु के एक साल बाद, हंटर उसे रेगिस्तान में बंद हो चुके 2,000 फुट (600 मीटर) ऊँचे बी-67 टीवी टॉवर पर चढ़ने के लिए कहती है। जहाँ वह अपने मन की शांति के लिये डैन की राख को ऊपर से बिखेर सकती है। बेकी शुरू में मना कर देती है। फिर उसका मन बदल जाता है। अगले दिन, हंटर और बेकी टावर के शीर्ष पर क्षतिग्रस्त सीढ़ी से सफलतापूर्वक चढ़ जाते हैं। फिर वहां से बेकी राख बिखेर देती है। हालाँकि, जैसे ही वे नीचे उतरना शुरू करते हैं, सीढ़ी टूट जाती है। इससे वे जमीन से लगभग 2,000 फीट ऊपर फंस जाते हैं। इसके अलावा, उनका पानी और एक छोटा ड्रोन वाला बैग उनकी रस्सी की पहुंच से परे एक डिश पर गिर जाता है। सुदूर स्थान होने के बावजूद, हंटर को पहले तो भरोसा था कि आपातकालीन सेवाएं को सीढ़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिल जाएगी। लेकिन मदद नहीं आती है। वे अपने सेलफोन का उपयोग करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह नहीं लगता है। हंटर अपने फोन को अपने जूतों में पैक करके नीचे फेंक के संदेश भेजने की कोशिश करती है। लेकिन संदेश प्रसारित होने से पहले फोन जमीन से टकराकर नष्ट हो जाता है। बाद में इस जोड़ी को पास में डेरा डाले हुए दो लोग दिखते हैं। वह उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। वे अंधेरा होने तक प्रतीक्षा करते हैं और पोल पर एक आपातकालीन बॉक्स में मिली फ्लेयर गन से फायर करते हैं। वह दो लोग इसे देख लेते हैं, लेकिन उनकी मदद करने के बजाय, वे हंटर का वाहन चुरा लेते हैं और भाग जाते हैं। मुख्य कलाकार ग्रेस कैरोलिन करी — बेकी कॉनर वर्जीनिया गार्डनर — शिलोह हंटर मेसन गुडिंग — डैन कॉनर जेफरी डीन मॉर्गन — जेम्स कोनर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 15325794 फॉल श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में