411 REFERENCE · Wikipedia
चंडी लहिड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चंडी लहिड़ी 240px लहिड़ी चंडी लहिड़ी 1931 3 16 yes नवद्वीप, नदिया जिला, पश्चिम बंगाल, भारत y 2018 1 18 1931 3 16 कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत कार्टूनिस्ट भारतीय कार्टूनिस्ट कार्टून
चंडी लहिड़ी (16 मार्च, 1931-18 जनवरी 2018) पश्चिम बंगाल से एक भारतीय कार्टूनिस्ट थे। उन्होंने वर्ष 1952 में एक पत्रकार के रूप में अपने कॅरियर की शुरूआत की थी और अगले एक दशक में पूर्णकालिक कार्टूनिस्ट बनकर उभरे थे। प्रारंभिक दौर में वे दैनिक लोकसेवक पत्रिका में संवाददाता के तौर पर काम करते थे। 1962 में वे आनंदबाजार पत्रिका से जुड़े। करीब 20 वर्षो तक वहां उन्होंने कार्टूनिस्ट के तौर पर काम किया। उनके कार्टूनों में लोगों को एक सच्चाई नजर आती थी और इसी कारण उनके कार्टूनों की काफी मांग हुआ करती थी। उन्होंने अपने कार्टूनों के माध्यम से लगभग 50 वर्षों तक पश्चिम बंगाल और देश की सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य को रेखांकित किया।https://hindi.oneindia.com/news/india/cartoonist-chandi-lahiri-passes-away-441031.html नहीं रहे मशहूर कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जताया दुख 23 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180119112214/https://hindi.oneindia.com/news/india/cartoonist-chandi-lahiri-passes-away-441031.html 19 जनवरी 2018 dead
उनका जन्म नदिया जिले के नवद्वीप में 16 मार्च, 1931 को हुआ था। 18 जनवरी, 2018 को उनका निधन 87 वर्ष की उम्र में हो गया। वे निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के आरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे जिंदगी की जंग हार गए।https://hindi.news18.com/news/nation/79-women-and-78-men-in-india-want-a-daughter-to-expect-up-and-bihar-1243917.html नहीं रहे मशहूर कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी 23 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20180123101821/https://hindi.news18.com/news/nation/79-women-and-78-men-in-india-want-a-daughter-to-expect-up-and-bihar-1243917.html 23 जनवरी 2018 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:1931 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१८ में निधन
श्रेणी:कार्टूनिस्ट
श्रेणी:बंगाल के लोग