Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुशा (फॉण्ट)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुशा एक नॉन-यूनिकोड हिन्दी ट्रू टाईप फॉन्ट है जो हर्ष कुमार ने मार्च 1997 में अंतर्जाल पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया था। सुशा का प्रारंभिक बीटा संस्करण दिसंबर १९९५ में बना।http://www.geocities.com/SiliconValley/Lab/9988/faq.htm Shusha FAQ 6 जून 2001 https://web.archive.org/web/20010606183919/http://www.geocities.com/SiliconValley/Lab/9988/faq.htm 6 जून 2001 dead इसे तीन फ़ॉन्टों के संगठित स्वरूप में तैयार किया गया था जिसका एक स्वरूप सामान्य और दो कलात्मक थे। इन्हें क्रमशः Shusha.ttf, Shusha02.ttf तथा Shusha05.ttf नाम दिया गया था। http://www.abhivyakti-hindi.org/abhi/hindi_shusha_fonts_dl_help.htm Hindi Shusha Fonts, Downloads and Help 20 मई 2008 एचटीएम अभिव्यक्ति https://web.archive.org/web/20080511204100/http://abhivyakti-hindi.org/abhi/hindi_shusha_fonts_dl_help.htm 11 मई 2008 dead इसका प्रयोग माईक्रोसॉफ्ट ऑफिस पर हिन्दी, मराठी, नेपाली, संस्कृत तथा गुजराती लिखने तथा इंटरनेट पर भी किया जा सकता था। बाद में इसके पंजाबी और बंगाली संस्करण भी तैयार किए गए। http://www.mumbai-central.com/nukkad/jun2001/msg00008.html shusha font's site www.bharatbhasha.org 20 मई 2008 एचटीएमएल मुंबई सेंट्रल अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20080516124145/http://www.mumbai-central.com/nukkad/jun2001/msg00008.html 16 मई 2008 dead सुशा फॉन्ट के मुफ़्त उपलब्ध होने से हिन्दी के अनेक जालस्थलों ने बड़ी सफलता के साथ इंटरनेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसमें अनेक व्यक्तिगत जालघरों के अतिरिक्त कुछ साहित्यिक साइटें काफ़ी लोकप्रियता के साथ विकास में आईं जिनमें काव्यालय, बोलोजी, अभिव्यक्ति तथा अनुभूति प्रमुख थीं। इसके अतिरिक्त सुशा का इस्तेमाल डेस्कटॉप पब्लिशिंग (डीटीपी) में भी प्रचुरता से हुआ है। कालांतर में खोज इंजनों पर प्राथमिकता पाने की चाह व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु हिन्दी व अन्य भारतीय भाषाओं के जालघर अहिस्ता अहिस्ता यूनीकोड का उपयोग करने लगे हैं। विंडोज़ एक्सपी जैसे उपयुक्त आपरेटिंग सिस्टम व फाँट डाउनलोड करने के झंझट से मुक्ति के अलावा उपयोग में सरलता ट्रू टाईप फाँट्स से दुराव व यूनीकोड की और बढ़ने के कारण बने हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ डाउनलोड करेंसितंबर 2021 InternetArchiveBot श्रेणी:हिन्दी फॉण्ट श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:हिन्दी टाइपिंग