Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तिब्बती तीतर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तिब्बती तीतर LC IUCN3.1 BirdLife International 100600190 Perdix hodgsoniae 2012 १० मई २०१३ 20170228 0886 HemisNP Perdrix de Hodgson.jpg जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिअनिडी पर्डिसिनी पर्डिक्स पी. हॉजसोनी पर्डिक्स हॉजसोनी हॉजसोनी, १८५७ तिब्बती तीतर (तिब्बती:सकफा)Hume A.O. Marshall C.H.T. Game Birds of India, Burmah and Ceylon 1880 A.O. Hume and C.H.T. Marshall Calcutta ६५ II (Tibetan Partridge) (Perdix hodgsoniae) फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है जो व्यापक रूप से तिब्बती पठार में पाया जाता है। इस पक्षी का आवासीय क्षेत्र बहुत विशाल है और इसी वजह से इसे संकट से बाहर की जाति माना गया है। इस पक्षी का मूल निवास चीन, भारत, भूटान और नेपाल है। विवरण यह एक छोटा सा पक्षी है जिसकी लंबाई २८ से ३१ से.मी. होती है। इसका वज़न लगभग ४५० ग्राम होता है। अपने संपूर्ण आवासीय क्षेत्र में इसके रंगों में थोड़ा बहुत परिवर्तन देखा गया है। पूर्व की ओर बढ़ते हुए इनके पंखों का रंग गहरा होता जाता है जिसके आधार पर इसकी तीन उपजातियाँ आंकी गई हैं। पहचान के लिए इसका माथा, आँखों के ऊपर वाला हिस्सा, चेहरा और गला सफेद होते हैं। एक चौड़ी काली धारी आँखों के नीचे से चेहरे के नीचे तक जाती है और इसकी गर्दन में एक चौड़ी शाहबलूती रंग की पट्टी होती है।Blanford W. T. The Fauna of British India, including Ceylon and Burma 1898 IV Blanford W.T. London Taylor and Francis १४२ http://www.archive.org/stream/birdsindia04oaterich/#page/n3/mode/2up १४ फ़रवरी २०१४ https://web.archive.org/web/20160422044558/http://www.archive.org/stream/birdsindia04oaterich/#page/n3/mode/2up 22 अप्रैल 2016 live आवास यह पक्षी तिब्बती पठार में, उत्तरी पाकिस्तान में, कश्मीर की ओर से उत्तर-पश्चिम भारत में, उत्तरी नेपाल में, सिक्किम, भूटान तथा पश्चिमी चीन में प्रजनन करता है। अपने फैले हुए और अक्सर दुर्गम आवास क्षेत्र की वजह से ऐसा माना गया है कि यह फ़िलहाल सुरक्षित है। इन्हें भी देखें तिब्बती रामचकोर सन्दर्भ श्रेणी:पक्षी परिवार श्रेणी:भारत के पक्षी श्रेणी:तीतर Perdix hodgsoniae तिब्बती तीतर