Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आर गांधी (डिप्टी गवर्नर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आर गांधी भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर 03 अप्रैल 2014 से वर्तमान भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यपालक निदेशक 1956 श्री आर गांधी रामसुब्रह्मण्यम गांधी को 03 अप्रैल 2014 से तीन वर्षों की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का उप गवर्नर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे बैंक के कार्यपालक निदेशकों में से एक थे। http://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?ID=22804 श्री आर. गांधी भारतीय रिज़र्व बैंक के उप गवर्नर नियुक्त भारतीय रिज़र्व बैंक 3 अप्रैल 2014 5 अप्रैल 2014 5 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20140407102125/http://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?ID=22804 7 अप्रैल 2014 live विभाग श्री गाँधी को बैंकिंग परिचालन और विकास विभाग, गैर-बैंकिंग पर्यवेक्षण विभाग, शहरी बैंक विभाग, व्यय और बजट नियंत्रण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, विधि विभाग, परिसर विभाग और जोखिम निगरानी विभाग दिए गए हैं। करियर श्री गाँधी वर्ष 1980 में भारतीय रिज़र्व बैंक में नियुक्त हुए। यहाँ इन्होंने भुगतान प्रणाली और सूचना प्रौद्योगिकी, वित्तीय बाजार (मुद्रा, प्रतिभूति, फोरेक्स और पूंजी बाजार) परिचालन और विनियमन, मुद्रा परिचालन और प्रबंध, कार्मिक और मानव संसाधन प्रबंध, औद्योगिक ऋण तथा अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों विशेषज्ञता और अनुभव प्राप्त किया है। वे तीन वर्षों के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में विशेष नियुक्ति पर भी रह चुके हैं। वे रिज़र्व बैंक के दो क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख भी रहे तथा उन्होंने बैंकिंग प्रौद्योगिकी विकास और अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक का कार्यभार भी संभाला है। वे तीन वर्षों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के कार्यपालक सहायक भी रहे। वे भिन्न-भिन्न समयावधि में पांच वर्षों तक चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निदेशक मंडल में रिज़र्व बैंक द्वारा नामित निदेशक भी रहे। वे विभिन्न समितियों, कार्य समूहों और कार्य दलों से संबद्ध भी रहे हैं। व्यक्तिगत जीवन व शिक्षा श्री गाँधी का जन्म 1956 में हुआ। उन्होंने अन्नामलाई विश्वविद्यालय, तमिल नाडु से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने प्रबंध सूचना प्रणाली में दि अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन और पूंजी बाजार में सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क से स्नातकोत्तर स्तरीय प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किए हैं। उन्होंने गणितीय अर्थशास्त्र, इकॉनोमेट्रिक्स, विकास बैंकिंग और अंतर्राष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर दि अमेरिकन यूनिवर्सिटी और जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन से विशेष पाठ्यक्रम भी किए हैं। उनकी तकनीकी शिक्षा में आईबीएम एजुकेशन, सिडनीसे सिस्टम प्रोग्रामिंग में प्रमाण-पत्र पाठयक्रम और ओआरएसीएलई, एसेंबली लैंगवेज, नेटवर्किंग आदि शामिल हैं। उन्होंने गांधीवादी विचारधारा पर मदुरै विश्वविद्यालय, तमिल नाडु, भारत से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग