411 REFERENCE · Wikipedia
ज़रूरत (१९७२ फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़रूरत बाबू राम इशारा द्वारा निर्देशित १९७२ की एक भारतीय बॉलीवुड ड्रामा फ़िल्म है।https://www.cinestaan.com/movies/zaroorat-4011 Zaroorat (1972) - Review, Star Cast, News, Photos Cinestaan https://web.archive.org/web/20220627184145/https://www.cinestaan.com/movies/zaroorat-4011 27 June 2022 2022-01-15https://www.bollywoodmdb.com/movies/zaroorat/15448 Zaroorat (1972) - BollywoodMDB www.bollywoodmdb.com 2022-01-15 इस भारतीय फ़िल्म में कोई गीत नहीं है।
कथानक
विजय (विजय अरोड़ा) एक कॉलेज छात्र है जो रात में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। एक रात वह एक लड़की की सहायता करता है जिसे दो व्यक्ति परेशान कर रहे होते हैं। वह लड़की अंजू (रीना रॉय) है। बाद में पता चलता है कि वे दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। धीरे-धीरे वे एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और विवाह का निर्णय लेते हैं।
दोनों परिवार मध्यमवर्गीय हैं, अतः कॉलेज के बाद नौकरी की तलाश शुरू होती है। अंजू को एक नौकरी मिलती है, परंतु उसका मालिक नीच प्रवृत्ति का होता है। एक रात वह अंजू को अपने घर बुलाकर बलात्कार का प्रयास करता है, जिससे अंजू बच निकलती है और नौकरी छोड़ देती है।
इसी बीच, कुंडली न मिलने के कारण परिवार विवाह का विरोध करते हैं, परंतु वे फिर भी विवाह कर लेते हैं।
विवाह के बाद भी नौकरी नहीं मिलती। एक दिन विजय का एक्सीडेंट हो जाता है और वह दोनों पैर खो बैठता है। वह मानसिक अवसाद में चला जाता है और अंजू से कहता है कि उसे विकलांग गृह में छोड़ दे। परंतु अंजू उसका साथ निभाने का वादा करती है।
जब विजय की दवाइयों के लिए पैसे नहीं होते, तब अंजू अपने पुराने मालिक के पास जाती है, जो उसे पैसे देता है — उसके शरीर के बदले।
जब अंजू दवाइयाँ लेकर घर लौटती है, तो पाती है कि विजय ने आत्महत्या कर ली है। एक पत्र में वह अंजू से नया जीवन शुरू करने को कहता है।
विजय का मित्र डैनी (डैनी डेंजोंगपा) लॉटरी में जीते ₹३ लाख लेकर आता है, पर विजय को मृत पाता है। उसी समय अंजू का भाई भी डाकिए से पैसे चुराकर घर आता है, और दोनों को अंजू की गहन पीड़ा का सामना करना पड़ता है।https://www.jiocinema.com/movies/zaroorat?type=0&id=1b5538f09f5411e99e7cff9afcfed086 Zaroorat (1972) Movie: Watch Full Movie Online on JioCinema Jiocinema 2022-01-15
कलाकार
विजय के रूप में विजय अरोड़ा
अंजू के रूप में रीना रॉय
डैनी के रूप में डैनी डेन्जोंगपा
बादल के रूप में असित सेन
जॉनी व्हिस्की
मनमोहन कृष्ण
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0068012 Zaroorat
श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में
श्रेणी:1972 की फ़िल्में