411 REFERENCE · Wikipedia
मोमो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोमो momo_nepal.jpg नेपाल में तिल की पीली चटनी और लाल अदरक मिर्च की चटनी के साथ मोमो की एक प्लेट। नेपाल नेपालभारत (सिक्किम, दार्जिलिंग)तिब्बत आटा और पानी; टमाटर और मेयोनेज़ डिप, टमाटर सूप, सोयाबीन-पेरिला-मूंगफली और तिल के सूप के साथ परोसी जाने वाली सब्ज़ी या पनीर की फ़िलिंग 350 से 1000 (35 से 100 प्रति पीस)
मोमो (bo མོག་མོག, ne मम) तिब्बत एवं नेपाल का एक लोकप्रिय खाद्य है जिसे बड़े चाव से भोजन या नाश्ते के तौर पर खाया जाता है। इसे आटे या मैदे की लोइयों के अंदर अपनी मनपसंद खाद्य सामग्री भरकर भाप पर तैयार किया जाता है। यह भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर इत्यादि में भी काफी लोकप्रिय है। दिल्ली एवं भारत के अन्य स्थानों पर भी मोमो आसानी से उपलब्ध है। यह खासकर महानगरीय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।https://food.ndtv.com/recipe-vegetable-momos-hindi-951367 रेसिपी: Vegetable momos Recipe in Hindi Vegetable momos Banane Ki Vidhi NDTV Food hi 2020-11-19 29 अक्तूबर 2020 https://web.archive.org/web/20201029145945/https://food.ndtv.com/recipe-vegetable-momos-hindi-951367 dead ग्रामीण लोगो में भी काफी प्रचलित हो गया है अब यह खोपचो में भी सड़क किनारे मिल जाता है
बनाने का तरीका
200 ग्राम मैदा, 1 टे.स्पून घी या तेल, 1/5 टी स्पून बेकिंग पाउडर, नमक स्वादानुसार।
भरावन के लिए:
2 प्याज, 8 कली लहसुन, 2 शिमला मिर्च, 1 टे. स्पून बंदगोभी, 2 गाजर कद्दूकस की हुई, आधा कटोरी हरी मटर, 100 ग्राम पनीर, 1 टे.स्पून घी या तेल, 1/4 स्पून काली मिर्च, 1 चुटकी लाल मिर्च, 1/2 कटोरी हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।
चटनी की सामग्री:
2 टमाटर, 5-6 साबुत लाल मिर्च, 1/2 टी स्पून जीरा, 1/2 टी स्पून मेथी दाना, 2 चुटकी हल्दी, 2 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 1 टे. स्पून तेल।
कितने लोगों के लिए : 7
विधि :
मैदा को छानकर उसमें नमक, बेकिंग पाडर मिलाकर नरम गूंथ लें और 1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दें।
भरावन के लिए:
सभी सब्जियों को बारीक काट लें कड़ाही में घी गरम करें, प्याज और लहसुन डालकर कुछ देर भूने। अब इसमें कटी हुई सब्जियां डाल दें 3 मिनट भूनने के बाद इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक और हरा धनियां मिला कर भून लें, अब कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। 2 मिनट तक भूनते रहे। आपकी भरावन की सामग्री तैयार है।
अब गुंधे हुए मैदा की छोटी सी लोई लेकर पतला बेल लें, अब उसमें एक चम्मच से भरावन की सामग्री भर दें, किनारों को मोड़कर बंद कर दें आप चाहें तो गुजिया की तरह भी मोड़ सकते हैं। इस प्रकार सारे मोमोज तैयार कर लें। अब मोमोज को भाप में पकाना है।
इसके लिए आपको मोमोज पकाने वाला बर्तन लेना पड़ेगा लेकिन आप चाहे तो इडली स्टैंड में भी मोमोज बना सकते हैं, आप इडली के स्थान पर एक-एक मोमोज रख दें और बर्तन को ढककर मोमोज को पका लें। मोमोज को पकने में 10 से 12 मिनट का समय लगता है।
चटनी की बनाने की विधि
टमाटर को धोकर काट लीजिए, कड़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में हींग, जीरा और मेथी दाना डालकर चटकने दें। अब इसमें हल्दी, टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाकर बारीक पीस लें।
गर्मागर्म मोमोज चटनी के साथ परोसें।
संदर्भ
श्रेणी:डंपलिंग
श्रेणी:नेपाली खाना
श्रेणी:भारतीय खाना
श्रेणी:भूटानी खाना
श्रेणी:तिब्बती खाना
श्रेणी:नेवारी खाना