411 REFERENCE · Wikipedia
आइनू लोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पाठ=|अंगूठाकार|230x230पिक्सेल|अपने परम्परागत परिधान में कुछ आइनू लोग
thumb|230px|एक आइनू पुरुष (सन् 1880 में खींची गई तस्वीर)
आइनू (जापानी: アイヌ) जापान के उत्तरी भाग और रूस के सुदूर पूर्वी भाग में बसने वाली एक जनजाति है। यह होक्काइडो द्वीप, कुरिल द्वीपसमूह और साख़ालिन द्वीप पर रहते हैं। समय के साथ-साथ इन्होंने जापानी लोगों से शादियाँ कर लीं हैं और उनमें मिश्रित हो चुके हैं।Encyclopedia of bilingualism and bilingual education, Volume 1997 https://web.archive.org/web/20150318212934/https://books.google.com/books?id=YgtSqB9oqDIC 18 मार्च 2015 , Colin Baker, Sylvia Prys Jones इस वजह से इनकी संख्या का सही अनुमान लगा पाना कठिन है। अंदाज़ा लगाया जाता है कि विश्व में 25,000 से 2,00,000 के बीच आइनू रहते हैं।Poisson, B. 2002, The Ainu of Japan, Lerner Publications, Minneapolis, p.5.
आइनू लोगों कि जड़ें
आइनुओं का रंग अन्य जापानियों से गोरा होता है और उनके शरीर पर बाल ज़्यादा होते हैं (पुराने ज़माने में आइनू पुरुष अक्सर घनी दाढ़ियाँ रखा करते थे)। इस कारण से कुछ वैज्ञानिकों का कभी यह मानना हुआ करता था के इनका सम्बन्ध यूरोप के लोगों से है। लेकिन आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) के अध्ययन से पता चला है कि इनका यूरोपीय लोगों से कोई सम्बन्ध नहीं। पितृवंश समूह के नज़रिए से यह अधिकतर पितृवंश समूह डी के वंशज पाए गए हैं, जो जापान में काफ़ी पाया जाता है और जापान के बाहर केवल तिब्बत और भारत के अण्डमान द्वीपसमूह में ही अधिक मिलता है। Tajima Atsushi et al. 2004 Genetic origins of the Ainu inferred from combined DNA analyses of maternal and paternal lineages Journal of Human Genetics 49 4 187–193 10.1007/s10038-004-0131-x 14997363 मातृवंश समूह की दृष्टि से आइनूओं में मातृवंश समूह वाइ, मातृवंश समूह डी, मातृवंश समूह ऍम7ए और मातृवंश समूह जी1 मिलते है। Tanaka Masashi et al. 2004 Mitochondrial Genome Variation in Eastern Asia and the Peopling of Japan Genome Research 14 10A 1832–1850 10.1101/gr.2286304 15466285 524407 Noboru Adachi, Ken-ichi Shinoda, Kazuo Umetsu, and Hirofumi Matsumura, "Mitochondrial DNA Analysis of Jomon Skeletons From the Funadomari Site, Hokkaido, and Its Implication for the Origins of Native American," American Journal of Physical Anthropology 138:255–265 (2009) ये सभी पूर्वी एशिया, मध्य एशिया और कुछ हद तक उत्तर और दक्षिण अमेरिका में मिलते हैं। पितृवंश और मातृवंश दोनों ही संकेत देते हैं कि आइनू लोग पूर्वी एशिया के ही क्षेत्र में उत्पन्न हुए हैं।
2001 तक क्रैनियल अध्ययन काकेशियन के लिए रूपात्मक और आनुवंशिक संबंध का सुझाव देते हैं। ये संबंध पुरापाषाण युग से हैं। अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि ऐनू को "यूरेशियन" के रूप में वर्णित किया जा सकता है।https://www.pnas.org/content/pnas/98/17/10017.full.pdf संग्रहीत प्रति 13 जनवरी 2020 25 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200125035043/https://www.pnas.org/content/pnas/98/17/10017.full.pdf dead
इशिदा एट अल के अनुसार, 2009 में अधिकांश जोमन दक्षिणी साइबेरिया के कांस्य युग से मिलता जुलता है। इस बात के प्रमाण हैं कि जोमोन यूरेशिया (यूरोप), मध्य एशिया या दक्षिणी साइबेरिया के पश्चिमी आधे भाग में पैलियोलिथिक लोगों की विशेषताओं को बरकरार रखता है।https://www.researchgate.net/publication/281036097 संग्रहीत प्रति 13 जनवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200423132005/https://www.researchgate.net/publication/281036097 23 अप्रैल 2020 live कई अध्ययनों और वैज्ञानिकों (जैसे कि 2015 और 2019 में नोरिको सेगुची) ने निष्कर्ष निकाला है कि जोमोन दक्षिणी साइबेरिया में स्थित पैलियोलिथिक आबादी से आता है। पैलियोलिथिक दक्षिण साइबेरियाई भी पैलियोलिथिक यूरोपीय और मध्य पूर्वी से संबंधित थे।https://www.researchgate.net/publication/292492339_Jomon_archaeology_and_the_representation_of_Japanese_originshttps://www.researchgate.net/publication/281036097_Jomon_Culture_and_the_peopling_of_the_Japanese_archipelago_advancements_in_the_fields_of_morphometrics_and_ancient_DNA
HLA I और HLA II जीन और HLA-A, -B, और -DRB1 जीन आवृत्तियों का आनुवंशिक विश्लेषण Ainu को अमेरिका के स्वदेशी लोगों, विशेष रूप से प्रशांत नॉर्थवेस्ट आबादी जैसे Tlingit से जोड़ता है। वैज्ञानिकों का सुझाव है कि ऐनू और मूल अमेरिकी समूहों के मुख्य पूर्वजों को दक्षिणी साइबेरिया में पैलियोलिथिक समूहों में वापस खोजा जा सकता है।https://www.researchgate.net/publication/11802426_Genetic_link_between_Asians_and_Native_Americans_Evidence_from_HLA_genes_and_haplotypes
भाषा
आइनूओं के विभिन्न समुदाय आइनू भाषापरिवार की विभिन्न भाषाएँ बोला करते थे। इन भाषाओं को एक प्राथमिक भाषा परिवार माना जाता है, यानि यह किसी अन्य भाषा परिवार का हिस्सा नहीं हैं। आधुनिक युग में 100 से भी कम लोग आइनू भाषाओं को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। माना जाता है कि आइनू भाषाएँ सदा के लिए लुप्त होने के बहुत क़रीब हैं।
संस्कृति
पारम्परिक आइनू संस्कृति जापानी लोगों कि संस्कृति से बहुत अलग थी। पुरुष एक आयु के होने के बाद कभी भी दाढ़ी नहीं काटते थे। औरतें और मर्द दोनों अपने बाल कन्धों तक लम्बे रखा करते थे। स्त्रियों में होठों के आसपास गुदवाकर (यानि टैटू कर के) रंगने को शृंगार का रूप माना जाता था। इसका रंग भूर्ज की छाल जलाकर मिली कालिख से बनाया जाता था। स्त्री और पुरुष ऍल्म के वृक्ष की अंदरूनी छाल के रेशों से बने बड़े लपेटने वाले चोग़े पहनते थे।
इन्हें भी देखें
जापान का इतिहास
जापान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जापान
श्रेणी:जापान का इतिहास
श्रेणी:एशिया की जनजातियां
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना