411 REFERENCE · Wikipedia
क्रॉस्थवेट कॉलेज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|क्रास्थवेट कॉलेज का प्रवेश द्वारा
क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज (Crosthwaite Girls' College) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में स्थित एक उत्तर माध्यमिक विद्यालय (इंटर कॉलेज) है। विद्यालय परिसर इलाहाबाद के राम बाग़ बैरहना इलाके में स्थित है और यहाँ सीबीएससी द्वारा परीक्षाएँ करायी जाती हैं। यह विद्यालय लड़कियों के लिए है।
कॉलेज का इतिहासी महत्व है। इसकी स्थापना मूल रूप से एक ट्रेनिंग कॉलेज के रूप में लखनऊ में 1895 में हुई थी और बाद में इसे इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। 1906 में इसे अपना अलग भवन प्राप्त हुआ और 1918 में यहाँ से (ट्रेनिंग के विद्यार्थियों के अतिरिक्त) इंटरमीडिएट का पहला बैच निकला। वर्ष 1923 में यहाँ बीए की पढ़ाई आरंभ हुई जो बाद में बंद कर दी गयी।उत्तर प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गैजेटियर: इलाहाबाद (1968). गवर्नमेंट प्रेस, इलाहाबाद. पृ॰ 274. 1930 के दशक में विश्वविद्यालय के अतिरिक्त शहर में तीन कॉलेज थे जिनमें से महिलाओं के लिए यह इकलौता कॉलेज था; अन्य दो कॉलेज कायस्थ पाठशाला और यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज थे।Ashutosh Joshi Town Planning Regeneration of Cities https://books.google.com/books?id=UFaGME0XDBkC&pg=PA108 2008 New India Publishing 978-81-89422-82-0 108– बीए और ट्रेनिग की शिक्षा बंद होने के बाद, यह केवल उत्तर माध्यमिक विद्यालय रह गया जो सीबीएससी से संबद्ध है।
क्रॉस्थवेट कॉलेज से पढ़ाई करने वालों में सर्वाधिक उल्लेखनीय व्यक्तित्व हिंदी कवयित्री और लेखिका महादेवी वर्मा हैं।Mahādevī Varmā Mahadevi Varma https://books.google.com/books?id=v3CgKqpJmBcC&pg=PA2 2010 Cambria Press 978-1-62196-880-1 2–Visalakshi Menon Indian Women and Nationalism, the U.P. Story https://books.google.com/books?id=kV2fumLhRGwC&pg=PA37 2003 Har-Anand Publications 978-81-241-0939-7 37– इसमें सैनल कुमार भी निरीछण कर चुके हैं।
सन्दर्भ
33em
श्रेणी:प्रयागराज में शिक्षा