Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साहित्य-लहरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साहित्यलहरी ११८ पदों की एक लघु रचना है। इसके अन्तिम पद में सूरदास का वंशवृक्ष दिया है, जिसके अनुसार सूरदास का नाम 'सूरजदास' है और वे चन्दबरदायी के वंशज सिद्ध होते हैं। अब इसे प्रक्षिप्त अंश माना गया है और शेष रचना पूर्ण प्रामाणिक मानी गई है। इसमें रस, अलंकार और नायिका-भेद का प्रतिपादन किया गया है। इस कृति का रचना-काल स्वयं कवि ने दे दिया है जिससे यह संवत् १६०७ विक्रमी में रचित सिद्ध होती है।हिन्दी साहित्य का इतिहास https://web.archive.org/web/20150416124726/https://books.google.co.in/books?id=MRWZ9DSZ6e0C&printsec=frontcover#v=onepage&q&f=false 16 अप्रैल 2015 (गूगल पुस्तक ; लेखक - श्याम चन्द्र कपूर) रस की दृष्टि से यह ग्रन्थ विशुद्ध श्रृंगार की कोटि में आता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें दृष्टकूट श्रेणी:हिन्दी सहित्य श्रेणी:हिन्दी ग्रन्थ श्रेणी:सूरदास