Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओकानागन भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओकानागन Salishan oka n̓səl̓xčin̓, Nsyilxcən, n̓syil̓xčn̓ आतंरिक सलीशन oka okan1243 DE सलीशन दक्षिणी ५० (२००७-२०१४) ७५ दूसरे वक्ता (२००७) e18 ओकानागन, कोलविल ओकानागन (oka n̓səl̓xcin̓, Nsyilxcən, n̓syil̓xčn̓) यह एक सलीशन भाषा है, जिसकी उत्पत्ति दक्षिणी इंटीरियर पठार के मूल निवासियों के बीच हुई थी। औपनिवेशिक काल से पहले, यह मुख्य रूप से आज के कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के ओकानागन और कोलंबिया नदी बेसिन क्षेत्रों में बोली जाती थी। १९वीं सदी के दौरान ब्रिटिश, अमेरिकी और कनाडाई उपनिवेशीकरण, और उसके बाद सलीशन जनजातियों के बलपूर्वक आत्मसातीकरण के कारण, इस भाषा का उपयोग काफ़ी कम हो गया। ओकानागन को अत्यधिक संकटग्रस्त माना जाता है। इसके लगभग ५० धाराप्रवाह प्रथम-भाषा बोलने वाले शेष हैं, जिनमें से अधिकांश ब्रिटिश कोलंबिया में रहते हैं।रेमण्ड गॉर्डोन (२००५)। सलीशन : ऍथनोलॉग संग्रहीत २०१२-११-०४ वेबैक मशीन पर। ऍथनोलॉग : विश्व की भाषाएँ, १५वां संस्करण। १४ अप्रैल, २०१४ को प्राप्त किया गया। इस भाषा को वर्तमान में 'विलुप्तप्राय' के रूप में वर्गीकृत किया गया है, क्योंकि ५० वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति इसे अपनी पहली भाषा के रूप में नहीं बोलता। इसके बावजूद, ओकानागन शुस्वाप के बाद दूसरी सबसे अधिकतर बोली जाने वाली सलीश भाषा है। हालाँकि इसे पहली भाषा के तौर पर बहुत काम लोग सीखतें हैं, फिर भी इस समय स्पोकेन, वॉशिंगटन में ४० से ज़्यादा वयस्क और ३५ बच्चे इसे दूसरी भाषा के तौर पर सीख रहे हैं, साथ ही, कोलविल रिज़र्वेशन और ब्रिटिश कोलंबिया की ओकानागन घाटी में दर्जनों वयस्कों द्वारा भी। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ ओकानागन oka Salish School of Spokane (स्पोकेन का सलीश विद्यालय) N̓səl̓xčin̓ Curriculum ILFTS से