411 REFERENCE · Wikipedia
यूटीसी-१२:००
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|500px|UTC−12: नीला (दिसम्बर), नारंगी (जून), पीला (पूरे साल), हल्का नीला - समुद्र
यूटीसी-१२:०० (UTC−12:00) एक समय मंडल जो यूटीसी पर हो रहे समय से १२ घंटे घटाने पर आता है। यानि जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो यहाँ उसी दिन के रात के १२ बज रहे होते हैं, यानि वो दिन शुरु हो रहा होता है जो ग्रीनविच पर १२ घंटे पहले ही शुरु हो चुका है।
मानक समय
पूरे वर्ष यह निन्म जगहों पर इस्तेमाल होता है।
ओसीएनिया
सयुंक्त राज्य अमेरिका
बेकर द्वीप और हौलैंड द्वीप (अमेरिका के नियंत्रण वाले द्वीप)
यूटीसी-१२, १८०° मध्याह्न रेखा और 172°30′W देशान्तर के मध्य के गहरे समुद्र को समाविष्ट करने वाला एक समुद्री समय मंडल है। यूटीसी पर हो रहे समय से १२ घंटे घटाने पर यह समय मंडल मिलता है। इस क्षेत्र में तैर रही नावें किसी दिन को दुनिया में सबसे अंत में शुरु करती हैं।
समय मंडल की विशेषताएँ
इस समय मंडल में बहुत सारे द्वीप स्थित हैं, लेकिन इनमें से कोई भी यूटीसी-१२:०० का समय मंडल का इस्तेमाल नहीं करता है। इनमें से अधिकांश अपने पास के समय मंडल के समय या दिन का उपयोग करते हैं, सामान्यता इसलिये क्योंकि ये राजनीतिक रूप से उन समय मंडलों में आने वाले द्वीपों से सम्बन्धित हैं।
अंतर्राष्ट्रीय पश्चिमी समय रेखा (IDLW) जबसे पृथ्वी पर उस अंतिम जगह (हौलैंड द्वीप) को दिखाने लगी है जहाँ पर कोई भी दिनांक इस्तेमाल में होता है इसे धरती पर कहीं भी (AoE) भी कहा जाने लगा है। यानि जब यहाँ पर दिन खत्म होता है तो वो दिन धरती पर कहीं भी नहीं बाकी होता और इतिहास बन जाता है।
इन्हें भी देखें
यूटीसी+१२:००
यूटीसी+१४:००, नया दिन शुरु करने के लिये पहला समय मंडल
हौलैंड और बेकर द्वीप
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
current time in idlw
Time Zone Abbreviations – Worldwide List
श्रेणी:समय मंडल