411 REFERENCE · Wikipedia
थम्स अप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|थम्स अप की बोतल जिसमें लोगो देखा जा सकता है।|120px
थम्स अप (Thums Up) कोला का एक ब्रांड है। इसे 1977 में कोका-कोला कंपनी के भारत से हटने की भरपाई करने के लिये पेश किया गया था। बाद में इस ब्रांड को कोका-कोला ने खरीद लिया। 2022 में, कंपनी भारत में एक अरब डॉलर (बिलियन डॉलर) का ब्रांड बन गई।Thums Up ने किया 'तूफानी' काम, इतनी हुई पहले देसी कोल्ड ड्रिंक ब्रांड की वैल्यू https://www.aajtak.in/business/news/story/coca-cola-company-cold-drink-brand-thums-up-parle-bisleri-morarji-desai-liberlisation-tuts-1409771-2022-02-11 30 जून 2024 आज तक 11 फरवरी 2022 hi
इतिहास
थम्स अप की स्थापना 1977 में हुई थी। जब अमेरिकी कंपनी कोका-कोला ने भारत से अपना काम वापिस ले लिया था। ऐसा उसने इसलिए किया था क्यूंकि नए नियमों के अनुसार उसे अपना फॉर्मूला बताना था और भारत में अपनी 60% हिस्सेदारी किसी भारतीय कंपनी को बेचनी थी। पारले कंपनी ने फिर थम्स अप कोला को जारी किया। यह जल्द ही भारत में सबसे लोकप्रिय कोला ब्रांड बन गया
1991 में, जब भारत सरकार ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए बाज़ार खोला तो पेप्सी सबसे पहले आई। थम्स अप और पेप्सी ने बाद में विज्ञापनों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की। पेप्सी के विज्ञापनों में जूही चावला जैसे प्रमुख भारतीय फ़िल्म सितारे शामिल थे। जबकि थम्स अप ने क्रिकेट प्रायोजन पर अपना खर्च बढ़ा दिया।कोल्ड डिंक का वह भारतीय ब्रांड जो शामिल हुआ एक बिलियन डॉलर क्लब में, इसके जन्म की है रोचक कहानी https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-dictionary/the-indian-brand-of-cold-drink-that-joined-the-one-billion-dollar-club-has-an-interesting-story-of-its-birth/articleshow/89492979.cms 30 जून 2024 नवभारत टाइम्स hi थम्स अप ने एक बड़ी 300 मिली की बोतल भी पेश की जिसे महाकोला नाम दिया। यह छोटे शहरों में लोकप्रिय हुआ जहाँ लोग थम्स अप के बजाय "महा कोला" माँगते थे। 1992 में कोका-कोला में भारतीय बाजार में पुन: प्रवेश किया। इस बढ़ती प्रतिस्पर्धा में कोका-कोला ने पारले बिसलेरी से थम्स अप, लिम्का, माज़ा आदि ब्रांड खरीद लिए ।Thums Up: थम्स अप 2021 में बना एक अरब डॉलर का ब्रांड, फोकस्ड मार्केटिंग और निष्पादन योजनाओं से रहा प्रेरित https://www.india.com/hindi-news/business-hindi/thums-up-thums-up-to-become-a-billion-dollar-brand-in-2021-driven-by-focused-marketing-and-execution-plans-5234178/ 30 जून 2024 www.india.com hi
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में खुदरा व्यापार
श्रेणी:शीतल पेय