Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्लोवाकिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Slovenská republika स्लोवाक गणराज्य स्लोवाकिया Flag of Slovakia.svg Coat of Arms of Slovakia.svg LocationSlovakia.png none नाद टैट्रू सा ब्लिस्का("Lightning Over the Tatras")(ततरा के ऊपर बिजली कौंधती है) स्लोवाक ब्रातिस्लावा 48 08 N 17 06 E ब्रातिस्लावा गणराज्य राष्ट्रपति प्रधानमन्त्री जुज़ाना कापुतोवाhttps://www.usnews.com/news/world/articles/2021-04-01/slovak-president-appoints-eduard-heger-as-prime-minister रायटर्स १ अप्रैल २०२१ Slovak President Appoints Eduard Heger as Prime Minister एडुअर्ड हेगरhttps://www.vlada.gov.sk/prime-minister-of-the-slovak-republic/ Prime Minister of the Slovak Republic 17 दिसम्बर 2021 1 मई, 2004 130th 1 E10 49,035 18,933 नगण्य 54,12,254 111 2008 5,379,455 2001 110 $85.14 अरब 60th 2005 $16,041 45th स्वतंत्रता चेकोस्लोवाकिया से Date 1 जनवरी, 1993चेकोस्लोवाकिया चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में विभाजित हो गया था 0.849 42nd 2003 high यूरो EUR सीईटी +1 सीईएसटी +2 .sk 421 1997 तक चेक गणराज्य के साथ 42 कूट था स्लोवाकिया युरोप महाद्वीप मे स्थित एक देश है। १ जनवरी १९९३ को चेकोस्लोवाकिया से अलग होने के बाद इस गणराज्य का निर्माण हुआ था। यहाँ की राजधानी ब्रातिस्लावा है। देश को रूसीकरण से बहुत नुकसान हुआ। इतिहास पुरातात्विक अवशेषों के अध्ययन से यह पता लगा है कि 1000 ईसा पूर्व से पहले स्लोवाकिया में बंजारे रहते थे जो एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते थे। तत्पश्चात इलीरियन और सेल्ट जाति के लोग यहाँ स्थायी रूप से बसे। लगभग 100 ईसा पूर्व में जर्मन सेनाओं ने इन जातियों को यहाँ से खदेड़ा और स्वयं यहाँ बस गए। रोमन साम्राज्य ने इस इलाके पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन जर्मन जातियों को हारने में असफल रहे। छठी शताब्दी तक स्लाव लोग यहाँ बस चुके थे।गॉटफ़्रीड 2005 19 सन् 833 में स्लोवाकिया के क्षेत्र पर मोरावियाई साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया था। सन् 863 में ईसाई मिशनरी (धर्म-प्रचारक) देश के लोगों का धर्म-परिवर्तन करने में सफल रहे, जो आज तक कायम है।गॉटफ़्रीड 2005 20 सन् 907 में मोरावियाई साम्राज्य के बिखर गया और सन् 1018 में स्लोवाकिया हंगेरियाई साम्राज्य का भाग बन गया। इस समय में क्षेत्र की आर्थिक उन्नति हुई और क्षेत्र में खदानों से सोना, चांदी, एवं तांबा निकाला गया। परन्तु सन् 1237 में पूर्व से तातार लोगों ने हमला कर दिया और अर्थव्यवस्था इससे डूब गयी। इन हमलों से बचाव के लिए साम्राज्य ने जर्मन लोगों को स्लोवाकिया के कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में बसने के लिए भेजा। इससे जर्मन लोगों का यहाँ आना शुरू हुआ जिसके नतीजतन कई खनन वाले शहरों में जर्मन लोग प्रमुख जनजातीय समूह बन गए।गॉटफ़्रीड 2005 21 चौदवीं और सोलहवीं शताब्दी में हंगेइरियाई साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह हुए। इसके बाद तुर्कियों ने हंगरी पर कब्ज़ा कर लिया, परन्तु 1686 में हंगेरियन साम्राज्य ने उन्हें हरा दिया और स्लोवाकिया पर फिर हंगेरियन साम्राज्य का प्रभुत्व था।गॉटफ़्रीड 2005 21 भूगोल 150px|thumb|left|स्लोवाकिया का स्थलाकृतिक मानचित्र स्लोवाकिया पूर्वी यूरोप में स्थित है। यह सभी तरफ़ से ज़मीन से घिरा है (अर्थात इसकी किसी सीमा पर समुद्र या महासागर नहीं है)। इसका कुल क्षेत्रफल 49,035 वर्ग किलोमीटर है। इसके उत्तर में पोलैंड है, दक्षिण में हंगरी, पूर्व में यूक्रेन और पश्चिम में चेक गणराज्य एवं ऑस्ट्रिया। डैन्यूब नदी राष्ट्र की राजधानी ब्रातिस्लावा से गुज़रती है और हंगरी के साथ स्लोवाकिया की सीमा का काम करती है।गॉटफ़्रीड 2005 7महोनी 2011 9 देश का लगभग 30% इलाका पहाड़ी है।महोनी 2011 9 जनसांख्यिकी 2008 के अनुसार, स्लोवाकिया की जनसंख्या 54,12,254 है और जनसंख्या घनत्व है 110 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर। 45% जनसंख्या 5,000 से कम जनसंख्या वाले गाँवों में रहती है। साक्षरता दर 99.6% है और औसत आयु 38.3 वर्ष। देश में 51.41% स्त्रियाँ हैं और 48.59% पुरुष। राष्ट्र के 86% लोग स्लोवाक हैं, 10% हंगेरियाई, 1.7% रोमा, 1.4% चेक, 0.3% रूसिन, 0.1% जर्मन, 0.1% पोलिश, 0.1% यूक्रेनीयाई और 0.07% मोरावियाई।महोनी 2011 10-11 स्लोवाकिया में 69% लोग रोमन कैथलिक हैं, 10% प्रोटेस्टेंट, 4% यूनानी कैथलिक और 0.9% कट्टरवादी ईसाई (ओर्थोडोक्स ईसाई)। स्लोवाकिया में 4,000 से भी कम यहूदी हैं।महोनी 2011 11 सरकार thumb|left|200px|स्लोवाकिया 2004 में यूरोपीय संघ का सदस्य बन गया था तथा 2007 में उसने लिस्बन संधि पर हस्ताक्षर किए स्लोवाकिया एक संसदीय गणतंत्र है। इसके राष्ट्रीय परिषद में 150 सदस्य होते हैं जिन्हें हर 4 साल में आम चुनाव द्वारा चुना जाता है। सन् 2002 तक सांसद राष्ट्रपति का चुनाव किया करते थे और राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को कम-से-कम 90 सांसदों के मत हासिल करने होते थे। 2002 में स्लोवाकिया के संविधान में संशोधन किया गया और अब राष्ट्रपति आम चुनावों द्वारा चुने जाते हैं।गॉटफ़्रीड 2005 33 राष्ट्रीय परिषद में बहुमत से सरकार बनती है और इस सरकार के प्रमुख प्रधानमन्त्री होते हैं।गॉटफ़्रीड 2005 33-34 स्लोवाकिया 8 प्रशासनिक क्षेत्रों और 79 ज़िलों में बँटा हुआ है।महोनी 2011 15 न्याय प्रणाली स्लोवाकिया में 55 ज़िला न्यायालय हैं, 8 क्षेत्रीय न्यायालय (उच्च न्यायालय) हैं; और एक सर्वोच्च न्यायालय है। इसके अतिरिक्त एक संवैधानिक न्यायालय भी है।गॉटफ़्रीड 2005 37 अर्थव्यवस्था 2008 में स्लोवाकिया का सकल घरेलू उत्पाद 95 अरब डॉलर था।महोनी 2011 10-11 1 जनवरी 2009 को स्लोवाकिया यूरोज़ोन का भाग बन गया और यूरो ने स्लोवाकी क्राउन की जगह ले ली। परिवहन स्लोवाकिया चारों तरफ से भूमि से घिरा हुआ देश है। यहाँ जलमार्ग से नहीं पहुंचा जा सकता। संसार से जुड़ने के लिए यह वायु और सड़क मार्ग पर निर्भर है। ब्रातिस्लावा हवाई अड्डा यहाँ का एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और राजधानी का प्रवेशद्वार है। यह आस्ट्रिया की राजधानी वियना के वियना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से बहुत नजदीक स्थित है। सन्दर्भ 3 ग्रन्थसूची harv http://books.google.co.in/books?id=CA2BolYAXuQC Slovakia स्लोवाकिया en टॅड गॉटफ़्रीड मार्शल कैवेंडिश Cultures of the World 23 2005 9780761418566 harv The History of the Czech Republic and Slovakia चेक गणराज्य और स्लोवाकिया का इतिहास अंग्रेज़ी http://books.google.co.in/books?id=sPbqDSWXK7QC विलियम एम॰ महोनी ABC-CLIO 2011 27 अक्टूबर 2012 9780313363054 https://web.archive.org/web/20140413125603/http://books.google.co.in/books?id=sPbqDSWXK7QC 13 अप्रैल 2014 live श्रेणी:यूरोप के देश श्रेणी:स्लोवाकिया श्रेणी:स्थलरुद्ध देश