Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उपग्रह टेलीविज़न

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|सैटेलाइट डिश उपग्रह टेलीविज़न वह सेवा है जिसके माध्यम से टेलीविज़न कार्यक्रमों का प्रसारण, पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे संचार उपग्रहों से सीधे दर्शकों तक पहुँचाया जाता है। इन संकेतों को एक बाहरी परवलयाकार एंटीना, जिसे सामान्यतः सैटेलाइट डिश कहा जाता है तथा एक न्यून-शोर संकेत परिवर्तक यंत्र (लो-नॉइज़ ब्लॉक डाउनकन्वर्टर) की सहायता से ग्रहण किया जाता है। इसके पश्चात् एक उपग्रह रिसीवर इन प्राप्त संकेतों को डिकोड करता है और इच्छित टेलीविज़न कार्यक्रम को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।ITU Radio Regulations, Section IV. Radio Stations and Systems – Article 1.39, definition: Broadcasting-satellite service यह रिसीवर मुख्यतः दो प्रकार के हो सकते हैं — 1. बाहरी सेट-टॉप बॉक्स 2. टेलीविज़न में अंतर्निहित ट्यूनर उपग्रह टेलीविज़न विविध चैनलों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। यह विशेष रूप से उन दूरस्थ भौगोलिक क्षेत्रों में एकमात्र उपलब्ध टेलीविज़न सेवा होती है, जहाँ न तो स्थलीय टेलीविज़न उपलब्ध होता है और न ही केबल टेलीविज़न की सुविधा होती है। इन टेलीविज़नों में प्रसारण की प्रकृति के आधार पर विभिन्न प्रकार के रिसीवर उपकरणों की आवश्यकता होती है। कुछ प्रसारण और चैनल अनएन्क्रिप्टेड होते हैं, जिन्हें फ्री-टू-एयर कहा जाता है अर्थात वे निःशुल्क सेवा प्रदान करते हैं और कुछ चैनल एन्क्रिप्टेड होते हुए भी फ्री-टू-व्यू श्रेणी में आते हैं, यानी वे कोडित होते हैं परन्तु उनके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके विपरीत पेड टेलीविज़न सेवाओं में दर्शक को इच्छित कार्यक्रम देखने के लिए सदस्यता लेनी होती है और नियत मासिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।कैम्पबेल डेनिस https://books.google.com/books?id=kRJCwqzE3iwC&q=satellite+tv+free+to+air+free+to+view+must+pay&pg=PA161 Copyright Infringement सर्वाधिकार उल्लंघन कोटर सुसान क्लूवर लॉ इंटरनेशनल 1998 90-247-3002-3 18 सितंबर 2014 प्रारंभिक उपग्रह टेलीविज़न प्रणालियाँ अनुरूप संकेतों का उपयोग करती थीं, किंतु आधुनिक प्रणालियाँ डिजिटल संकेतों का प्रयोग करती हैं। डिजिटल प्रसारण की बेहतर आवृत्ति दक्षता (स्पेक्ट्रल दक्षता) के कारण अब उच्च-गुणवत्ता वाले टेलीविज़न का प्रसारण संभव हो गया है। वर्ष 2022 तक ब्राज़ील का स्टार वन डी–2 एकमात्र ऐसा उपग्रह है जो अब भी एनालॉग संकेतों के माध्यम से प्रसारण करता है।Star One D2 at 70.0°W स्टार वन D2 70.0°W पर https://www.lyngsat.com/Star-One-D2.html https://web.archive.org/web/20231210210307/https://www.lyngsat.com/Star-One-D2.html 2023-12-10 2023-12-10 lyngsat.com live Lista completa de frequências पूर्ण आवृत्तियों की सूची https://portalbsd.com.br/satelite_canais.php?sat=sc2 2023-12-10 Portal BSD pt 2023-12-10 https://web.archive.org/web/20231210210307/https://portalbsd.com.br/satelite_canais.php?sat=sc2 live सन्दर्भ श्रेणी:दूरदर्शन श्रेणी:उपग्रह दूरदर्शन प्रणाली