411 REFERENCE · Wikipedia
स्पेनी स्वायत्त समुदाय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2021
स्पेन १७ भागों में विभाजित है जिन्हें स्वायत्त समुदाय (स्पेनी: comunidad autónoma, कोमुनिदाद आउतोनोमिया) कहा जाता है। स्वायत्त का अर्थ है कि प्रत्येक स्वायत्तशासी समुदाय के पास अपनी कार्यकारिणी शक्ति है, विधायी शक्ति है और अपनी ज्यायिक शक्ति है। उदाहरण के लिए, ये कुछ-कुछ भारत के राज्यों जैसे हैं लेकिन बिल्कुल वैसे नहीं।
स्पेन के पचास और छोटे-२ भाग हैं जिन्हें प्रान्त कहा जाता है। १९७८ में ये विभिन्न भाग एकत्रित होकर स्वायत्तशासी समुदायों में विभक्त हो गए। इससे पूर्व, जो प्रान्त एक साथ थे उनका विभाजन किया गया। जो समुदाय पहले एकबार साथ थे, उन्हें "एतिहासिक समुदाय" कहा गया, जैसे - गैलिसिया, पाएस वास्को और कैटेलूना। इन सभी समुदायों की दो आधिकारिक भाषाएँ है: एक स्पेनी और दूसरी अपनी प्रान्तीय। जैसे इन तीन प्रान्तो की क्षेत्रीय भाषाएँ हैं: गैल्लीगो, इयूस्क्एरा और कैटलन।
स्वायत्तशासी समुदायों की उनकी राजधानीयों समेत सूची:
आंदालुसिया (Andalucía) - राजधानी सेविल्ला (Sevilla)
आरागोन (Aragón) - राजधानी ज़ारागोज़ा (Zaragoza)
आस्तुरियास (Asturias) - राजधानी ओवीडो (Oviedo)
बलेयारिक द्वीपसमूह (Islas Baleares) - राजधानी पाल्मा डि माल्लोर्का (Palma de Mallorca)
बास्क देश (País Vasco) - राजधानी विटोरिया (Vitoria)
कैनरी द्वीपसमूह (Islas Canarias) - इसकी दो राजधानियाँ हैं सान्ता क्रूस दे तेनरीफ़ (Santa Cruz de Tenerife) और लास पाल्मस डि ग्रान कैनेरिया (Las Palmas de Gran Canaria)
कांताब्रिया (Cantabria) - राजधानी सांतान्देर (Santander)
कास्तिया-ला मांचा (Castille-La Mancha) - राजधानी टोलेडो (Toledo)
कास्तिया और लेओन (Castilla y León) - राजधानी वैल्लाडोलिड (Valladolid)
कातालोन्या (Cataluña) - राजधानी बार्सिलोना (Barcelona)
एस्त्रेमादूरा (Extremadura) - राजधानी मेरिडा (Mérida)
गलिसिया (Galicia) - राजधानी सैंटियागो डि कोम्पोस्टेला (Santiago de Compostela)
ला रियोख़ा (La Rioja) - राजधानी लोग्रोनो (Logroño)
माद्रिद (स्वायत्तशासी समुदाय) (Madrid) - राजधानी माद्रिद (Madrid)
मुर्सिया (Murcia) - राजधानी मुर्सिया (Murcia)
नावारा (Navarra) - राजधानी पाम्प्लोना (Pamplona)
वैलेंसियाई समुदाय (Comunidad Valenciana) - राजधानी वैलेंसिया (Valencia)
चित्र दीर्घा (समुदाय)
श्रेणी:स्पेन के स्वायत्त समुदाय
श्रेणी:स्पेन